VIDEOS: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'मेरे देश की धरती' से लेकर 'रंग दे बसंती तक' ऐसे गाने जो जगाते हैं देशभक्ति का जज्बा

'सोने की चिड़िया' कहे जाने वाले भारत को आज आजादी मिली और देशभर में आजादी के 70 साल का जश्न खूब जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
VIDEOS: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'मेरे देश की धरती' से लेकर 'रंग दे बसंती तक' ऐसे गाने जो जगाते हैं देशभक्ति का जज्बा

'सोने की चिड़िया' कहे जाने वाले भारत को आज आजादी मिली और देशभर में आजादी के 70 साल का जश्न खूब जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है भारतीय सिनेमा में भारतीय स्वंत्रता संग्राम या आजादी के संघर्ष के गाथा को बखूबी से बड़े पर्दे पर उतरा गया है। आजादी का जश्न हो और बॉलीवुड के गीतों को याद न किया जाये ऐसा मुमकिन नहीं है।  बॉलीवुड की 'शहीद' से लेकर 'द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह' फिल्मों तक यह देशभक्ति का जज्बा जगाते है। स्वंत्रता दिवस के इस मौके पर सुनिए ऐसे गाने जो आपके मन में मातृभूमि के लिए आपके मन में एक बार फिर प्यार जरूर उभारेगी।

Advertisment

1. 1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित इस देशभक्ति फिल्म की बात ही अलग थी। इस फिल्म का गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला' आज भी दिलों में बसा हुआ है इस गीत के संगीतकार और गीतकार प्रेम धवन है

2. हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सदाबहार एक्टर मनोज कुमार ने 'उपकार' का निर्देशन किया था। इस फिल्म का उद्देश्य 'जय जवान जय किसान' का नारा बुलंद करना था। फिल्म का लोकप्रिय गाना 'मेरे देश की धरती' गाना आज भी लोग गुनगुनाते है। इस गीत के गीतकार गुलशन बावरा है।

3. 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...' में गायिका आशा भोंसले के स्वर है। यह गीत मोहम्मद इक़बाल ने बेहद खूबसूरत से अपनी कलम से उतारा।

4. 1954 में आई 'जागृति' का 'आओ बच्चो, तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की...' गीत में देश के वीरों की वीरता की गाथाएं बेहद सुरीले अंदाज़ में पेश किया गया है। आज भी यह गीत स्कूलों में प्रार्थना की तरह गाया जाता है।

5. ए आर रहमान की खूबसूरत आवाज गाया हुआ गीत 'मां तुझे सलाम' देशभक्ति का जज्बा जगाता है। इसके बेहद सुंदर बोल आपके मन में मातृभूमि के लिए प्यार एक बार फिर जगा देंगे।

6. 'सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर ना हम पर डालों' गाने को उद‍ित नारायण और उनकी टीम ने गाया है। आज भी इस जोशीला गाने पर स्कूल और कॉलेज परफॉरमेंस में थिरका जाता है। 

7. 'रंग दे बसंती' फिल्म के इस गाने में आमिर खान ने अलग अंदाज में देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है।

8. 1961 में आई 'काबुलीवाले' का लोकप्रिय गीत 'ऐ मेरे प्यारे वतन..' ऐसा  देशभक्ति गीत हैं जो आपके अंदर देशभक्ति की उमंग की लहर दौड़ा देगा।

Source : News Nation Bureau

happy-independence-day legend of bhagat singh bollywood sonfs shaheed
      
Advertisment