लता मंगेशकर (फाईल फोटो)
इस बार पूरा देश 15 अगस्त को आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। बॉलीवुड में देश की आजादी पर कई फिल्में बनी हैं और देशभक्ति गीत भी, जिन्हें सुनने के बाद आजादी का जश्न दोगुना हो जाता है। आइए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही देशभक्ति गीत के बारें में बताते हैं। इसमें लता मंगेशकर का गाना ऐ मेरे वतन के लोगों, ए आर रहमान का मां तुझे सलाम सुपरहिट रहा है।
1. नन्हा मुन्ना राही हूं
साल 1962 में आई 'सन आॅफ इंडिया' फिल्म का गाना नन्हा मुन्ना राही हूं को शांति माथुर ने अपनी आवाज दी है। यह गाना एक बच्चे पर बेहद ही खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है।
2.ये मेरे वतन के लोगों
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की मधुर आवाज में 'ये मेरे वतन के लोगों' देशभक्ति गीत हर वर्ग के लोगों की जुबां पर चढ़कर बोलता है। 1962 भारत-चीन युद्ध के दौरान सैनिकों की याद में कवि प्रदीप द्वारा यह गीत लिखा गया था। सी रामचंद्र द्वारा कंपोज किया गया 'ऐ मेरे वतन के लोगो' जन गण मन (राष्ट्रीय गान), वंदे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) और सारे जहां से अच्छा के साथ सबसे मशहूर देशभक्ति गीतों में से एक है।
3. साल 1992 में आई 'रोजा' फिल्म का गाना भारत हमको जान से प्यारा से, सबसे न्यारा गुल्सिता हमारा है। इस गाने को ए आर ने कंपोज किया था।
4. ये देश है वीर जवानों का
दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'नया दौर' फिल्म, जो कि 1957 में आई थी, उसका गाना 'ये देश है वीर जवानों का' काफी पसंद किया जाता है। इस गानों को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया था।
5. 'ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी'
साल 1965 में आई 'शहीद' फिल्म का गाना 'ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी' कसम का गाना आजादी क जश्न के दौरान काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था और मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।
इस स्वतंत्रता दिवस पर भी ये देशभक्ति गीत आजादी के जश्न में अपनी महती भूमिका निभाने वाले हैं।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us