Bollywood Actor सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली. इस घटना के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी मौके पर मौजूद हैं.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली. इस घटना के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी मौके पर मौजूद हैं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Siddharth Malhotra Father Died

Siddharth Malhotra Father Died Photograph: (Insta)

Siddharth Malhotra Father Passes Away: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. उन्होंने शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में अंतिम सांस ली. पिता के देहांत की खबर मिलते ही सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ तुरंत दिल्ली पहुंच गए. अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कर ली गई हैं, लेकिन दोनों अभी भी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

Advertisment

लंबे समय से थे बीमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार थे. वे पैरालाइज्ड थे और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. परिवार ने इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की है. सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कप्तान रह चुके थे. उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की सेवा में बिताया था.

पिता के बेहद करीब थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे. पिछले साल एक इंटरव्यू में उन्होंने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने बताया था कि काम के कारण उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, जबकि उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती थीं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि कई बार वह तनाव में अपनी मां से सख्ती से बात कर लेते थे, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ.

सिद्धार्थ ने कहा था कि उनकी मां ने पिता की देखभाल में कई सालों तक बहुत त्याग किया, जिसका उन्हें पहले अंदाजा नहीं था. उन्होंने माना कि उन्हें अपने माता-पिता के प्रति और ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए था.

परिवार में शोक की लहर

फिल्म ‘योद्धा’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी सिद्धार्थ को अपने पिता की व्हीलचेयर संभालते देखा गया था. शादी के रिसेप्शन में भी वह और कियारा, दोनों उनके साथ नजर आए थे. फैंस ने उनकी इस देखभाल और सम्मान की काफी तारीफ की थी. सुनील मल्होत्रा के निधन से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी शोक जताया है.

यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा बने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का बदला लुक, वीडियो वायरल

Bollywood News Siddharth Malhotra
Advertisment