Birthday Special: ग्लैमर से लेकर विवादों तक, जानें कब-कब सुर्खियों में रही हैं Sherlyn Chopra

Birthday Special: फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. शर्लिन ने भले ही बॉलीवुड को छोड़ दिया हो, लेकिन कोई ना कोई वजह से वो सुर्खियों में हमेशा छाई रहती है.

Birthday Special: फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. शर्लिन ने भले ही बॉलीवुड को छोड़ दिया हो, लेकिन कोई ना कोई वजह से वो सुर्खियों में हमेशा छाई रहती है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra Instagram Image

Birthday Special: एक समय फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज यानी 11 फरवरी 2026 को अपना जन्मदिन मना रही हैं. भले ही उन्होंने अब बॉलीवुड से दूरी बना ली हो, लेकिन उनका नाम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है. कभी उनके बेबाक बयान चर्चा में आते हैं तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. चलिए हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ मजेदार किस्सों के बारे में बताते हैं. 

Advertisment

विवादों से है पुराना रिश्ता

शर्लिन चोपड़ा का नाम कई बार विवादों के साथ जोड़ा गया है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स से जुड़े मुद्दों पर भी बयान दिए थे. उनके दावों ने उस समय काफी हलचल मचाई थी और कई दिनों तक यह विषय सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहा.

मॉडलिंग से मिली पहचान

शर्लिन को शुरू से ही मॉडलिंग का शौक रहा है. उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. वह मिस आंध्र प्रदेश का खिताब भी जीत चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिल्मों के साथ-साथ टीवी की ओर भी रुख किया.

एक समय उन्होंने फिल्ममेकर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस बयान के बाद उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. कई दिनों तक लोग इसी मुद्दे पर बात करते रहे. इससे एक बार फिर शर्लिन का नाम खबरों में आ गया.

बेबाक बयान से बढ़ी चर्चा

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए थे. इसके बाद वह काफी समय तक चर्चाओं के बीच रहीं. उनके बयान ने लोगों की राय को बांट दिया और मीडिया में उन्हें लेकर लगातार खबरें छपती रहीं.

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत 

शर्लिन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म ‘टाइमपास’ से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. वह टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 में नजर आईं. इसके अलावा वह एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला का भी हिस्सा रहीं. उन्होंने निर्देशक रुपेश पॉल की इंग्लिश फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म उनके करियर के चर्चित प्रोजेक्ट्स में गिनी जाती है.

सुर्खियों में रहती हैं शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन का जन्म 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था. आज वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन उनकी पहचान एक बोल्ड और बेबाक शख्सियत के रूप में बनी हुई है. यही वजह है कि वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं.

यह भी पढ़ें: सलमान खान को मानहानि केस में मिली राहत, कोर्ट ने लगाया अभ‍िनव कश्‍यप की बदजुबानी पर ताला

Sherlyn Chopra Film Sherlyn Chopra Controveries Sherlyn Chopra birthday Sherlyn Chopra
Advertisment