प्रेगनेंसी की खबरों पर प्रियंका जग्गा ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताई शो से बाहर होने की वजह
पिछले दिनों प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस के घर में जमकर हंगामा मचाया था।
नई दिल्ली:
पिछले दिनों प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस के घर में जमकर हंगामा मचाया था। जिसके बाद सलमान ने प्रियंका से उसका जवाब मांगा, जिस पर सलमान के साथ प्रियंका के बुरे बर्ताव को देखते हुए उन्होंने प्रियंका को बिना किसी नॉमिनेशन के शो से बाहर कर दिया।
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद यह खबर चली कि प्रियंका शो में जाने के पहले प्रेगनेंट थी और बिग बॉस के घर में उनका मिसकैरेज हुआ। इस खबर पर प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर को 'बकवास' करार दिया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 10, 24 December: सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाला
प्रियंका ने एक एंटरटेनमेंट साइट को इंटरव्यू देते हुए बताया, 'यह बिल्कुल बकवास खबर है। सबसे पहले तो मैं प्रेंगनेंट नहीं थी। हां मुझे कुछ गाइनी की समस्या थी और मुझे ब्लीडिंग हो रही थी लेकिन यह कोई मिसकैरेज नहीं था। मुझे पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी जिसकी वजह से मैं कई टास्क में हिस्सा नहीं ले पाई।'
'मैं खाना नहीं बना सकती थी, मैं अपने कपड़ों को स्टोर रुम में नहीं रख सकती थी। लेकिन किसी भी साथी कंटेस्टेंट ने 2 दिनों तक मेरा कुछ भी साथ नहीं दिया। फिर मैंने बोला कि मैं सलमान के जन्मदिन के लिए किनारे ही डांस करना चाहती हूं। बताईये मैं ऐसी स्थिति में डांस कैसे कर सकती थी।'
बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि होस्ट ने किसी प्रतिभागी को घर से बाहर निकाला। सलमान ने गुस्से में कहा, 'अगर प्रियंका इस शो में कभी भी आई या कलर्स चैनल के साथ कोई भी काम किया तो सलमान इस चैनल के साथ कोई काम नहीं करेंगे।'
जिस पर प्रिंयका मे कहा, 'एंडमॉल(प्रोड्यूसर) और कलर्स मेरी फैमली की तरह हैं। अगर वह मुझे काम करने के लिए बोलेंगे तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हो जाऊंगी और अगर वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं,तो मैं इसे भी स्वीकार करुंगी।'
मिसकैरेज बताई गई बाहर होने की वजह
पिछले दिनों बेघर होने के बाद प्रियंका और उनके भाई समीर जग्गा सोशल मीडिया में शो और सलमान के बारे में काफी कुछ लिख चुके हैं और इसी क्रम में समीर ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे प्रियंका के बिग बॉस के बाहर होने का कारण मिसकैरेज बताया गया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 10, 28 December: घर में आया तूफान, कौन बनेगा नया कप्तान?
मेकर्स ने नहीं कराई गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था
प्रियंका ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनके लिए घर में गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था नहीं कराई गई। प्रियंका के मुताबिक, 'बिग बॉस' के घर में जो डॉक्टर आता था, वह ब्लड प्रेशर की जांच कर चला जाता था। जब उन्होंने गायनकोलॉजिस्ट की मांग की तो उन्हें कहा गया कि यह लोनावाला है और यहां गायनकोलॉजिस्ट को अरेंज करने में समय लगेगा।
प्रियंका का आरोप यह भी है कि उनकी खराब हेल्थ के लिए जो बाहर से खाने की व्यवस्था कराई गई थी, वह भी बंद कर दी गई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन