Big Boss 12: क्या एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा होंगे सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स? इनकी फीस जानकर रह जाएंगे दंग

टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।

टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Big Boss 12: क्या एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा होंगे सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स? इनकी फीस जानकर रह जाएंगे दंग

डैनी डी और माहिका शर्मा (फाइल फोटो)

टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। वहीं, कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, खबरों की मानें तो इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट जोड़ियों में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में एडल्ट स्टार डैनी डी और माहिका शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों की जोड़ी सबसे महंगी साबित होगी।

Advertisment

खबरों की मानें तो ब्रिटिश एडल्ट स्टार डैनी डी और माहिका को बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा रुपये दिए जा रहे हैं। दोनों की सिर्फ एक हफ्ते की ही 95 लाख रुपये फीस है।

ये भी पढ़ें: 5 दिन बाद सलमान को आई अटल जी की याद, हो गए ट्रोल

डैनी डी 'बिग बॉस 12' में नजर आते हैं तो वह शो में शामिल होने वाले दूसरे एडल्ट स्टार होंगे। इसके पहले सनी लियोनी ने शो में भाग लिया था, जो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

डैनी डी और माहिका के अलावा मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अभी तक कंटेस्टेंट्स को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद एक्टिंग में क्या प्रियंका को ससुराल में मिलेगी टक्कर?

Source : News Nation Bureau

Mahika Sharma Bigg Boss 12 danny d Sunny Leone Salman Khan
Advertisment