बिग बॉस के घर से बाहर आए प्रियांक शर्मा ने खुद को बताया सिंगल
कलर्स टीवी के पापुलर रियाल्टी शो बिग बॉस सीजन 11 के घर से इस रविवार को प्रियांक शर्मा बाहर हो गए।
मुंबई:
कलर्स टीवी के पापुलर रियाल्टी शो बिग बॉस सीजन 11 के घर से इस रविवार को प्रियांक शर्मा बाहर हो गए। इस हफ्ते प्रियांक के साथ लव त्यागी भी नॉमिनेटेड थे, हालांकि दर्शकों के वोट ने उन्हें बचा लिया।
स्पिल्ट्सविला के रनर-अप रहे प्रियांक शर्मा का घर से बाहर जाना उनके फैंस के लिए झटके जैसा रहा। वहीं प्रियांक अपने एलिमिनेशन से बिल्कुल दुखी नहीं दिखे। बल्कि जब सलमान खान ने उन्हें बाहर आने को कहा तो वह सामान्य ही रहे और घर का एक चक्कर लगाया।
घर के बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस को इतनी बडा मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एमिलमिनेट हो जाने से वह दुखी नहीं है। प्रियांक ने कहा वह बिग बॉस में अपने सफर से खुश हैं।
वही प्रियांक के घर से बाहर जाने से विकास गुप्ता बहुत भावुक हो गए थे।
बता दें कि प्रियांक की घर से दूसरी बार एलिमिनेट हुए हैं। इससे पहले आकाश ददलानी के ऊपर हाथ उठाने के लिए उन्हें शो से निकाल दिया गया था।
सिंगल हो गए हैं प्रियांक
घर से बाहर आते ही प्रियांक ने खुद को सिंगल बताया। दरअसल घर में प्रियांक के बेनफ्शा के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप कर लिया है। उनका कहना है कि रिलेशनशिप हर बार लंबे नहीं चलते, ऐसा ही मेरे और दिव्या के साथ हुआ। अभी हम दोनों अलग होकर अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं। मैंने कई वर्क कमिटमेंट शो में आने से पहले करे थे, अब उन सब पर ध्यान देना चाहता हूं।
इसे भी पढ़ें: WATCH: बॉलीवुड के 'न्यूटन' ने अपनी खास दोस्त के साथ 'चुम्मा-चुम्मा' पर किया डांस
बंदगी के साथ प्रियांक
घर में प्रियांक की मुलाकात सबसे पहले बंदगी कालरा से हुई। बंदगी के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की तस्वीर सामने आई है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'प्रियांक के एविक्शन के बाद उनसे मिली। हम घर के अंदर दोस्त थे और हमेशा रहेंगे।'
बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट आकाश ददलानी, हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, लव त्यागी और पुनीश शर्मा बचे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: करण जौहर से करीना-सैफ तक, एक्टर्स ने ऐसे सेलिब्रेट किया New Year
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी