बिग बॉस का ये एपिसोड वीकेंड का वार एपिसोड था। क्रिसमस के मौके पर सलमान खान के साथ दबंग फिल्म की उनकी को-एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। सोनाक्षी ने कहा कि वो बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं और वो शो में आकर काफी खुश हैं। वहीं बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घर डेकोरेशन कराते हैं जिसे देख कर घरवाले काफी खुश हो जाते हैं। इसी दौरान सोनाक्षी सिन्हा की घर में एंट्री होती है। उन्हें देख कर सभी के चेहरे खिल उठते हैं और वो सोनाक्षी का वेलकम करते हैं।
घर में जाते ही सोनाक्षी कंटेस्टेंट्स को 'स्पिन द बॉटल' टास्क करने को कहते हैं। नितिभा कौल इस टास्क में सबसे पहले टारगेट बनीं। सोनाक्षी सिन्हा एक 'प्वाइंटी मैसेज' मैसेज लिखा जिससे नितिभा काफी निराश हो गईं। इसके बाद मोनालीसा, रोहन टारगेट बनते हैं। जो इन मैसेजेस से काफी निराश हो जाते हैं।
वहीं इसके बाद सलमान खान टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल को घर में भेजते हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और मनीष पॉल के साथ कंटेस्टेंट्स डांस करते हैं।
ओम स्वामी के बदले रूप को देखकर घरवाले काफी खुश हैं।
घर से निकल कर सोनाक्षी और मनीष पॉल स्टेज पर जाकर सलमान के साथ काफी मस्ती करते हैं।
इसके बाद ही सलमान खान घर वालों में कंटेस्टेंट्स के साथ कंपेटिबल टास्क शुरू करते हैं और घर में किसका समन्जस्य किसके साथ अच्छा है इसके बारे में बताते हैं।
सलमान मनवीर के पिता से बात करते हैं। और घर में मनवीर और मनु पंजाबी की दोस्ती के बारे में बात करते हैं।
वहीं इस हफ्ते एलिमिनिशन पर घरवालों के बीच बरकरार था। लेकिन क्रिसमस ट्रीट के तौर पर इस हफ्ते कोई कंटेस्टेंट घर छोड़ कर नहीं जाता है।
लेकिन सलमान खान घरवालों को बताते हैं कि मोनालीसा, बानी जे और गौरव चोपड़ा अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट रहेंगे। मनु पंजाबी और ओम स्वामी का अगले हफ्ते का नॉमिनेशन खत्म कर दिया जाता है।
सोमवार को सभी घरवाले नामिनेट हुए कंटेस्टेंट बानी जे और गौरव चोपड़ा से एक टास्क के तहत सवाल पूछेंगे।