Bigg Boss 10, 26 December: घरवालों ने हारा लग्जरी टास्क, कप्तानी की जंग शुरू
बिग बॉस में रविवार को क्रिसमस इवेंट के बाद इस एपिसोड में घरवाले लग्जरी बजट टास्क के लिए बानी और गौरव से सवाल पूछते हैं।
नई दिल्ली:
बिग बॉस में रविवार को क्रिसमस इवेंट के बाद इस एपिसोड में घरवाले लग्जरी बजट टास्क के लिए बानी और गौरव से सवाल पूछते हैं। इस दौरान लोपा मुद्रा और मोनालीसा गौरव से पूछती हैं कि उन्होंने प्रियंका जग्गा से उनकी लड़ाई के दौरान रिएक्ट क्यों नहीं किया। इस बात पर गौरव उनका जवाब देते हुए कहते हैं कि उनकी प्रियंका से कोई नाराज़गी नहीं थी जिस वजह से उन्होंने कुछ नहीं कहा।
इसके बाद मनु पंजाबी और मनवीर ओम स्वामी से हंसी मजाक करते हैं। ओम स्वामी बताते हैं कि वो 5 साल की उम्र से संस्कृत पढ़ाते थे जिस पर मनवीर और मनु पंजाबी खूब हंसते हैं।
इसके बाद मनु पंजाबी और मनवीर ओम स्वामी को एक उनके जन्म दिन से पहले ही गिफ्ट के तौर पर एक खाली बॉक्स देते है।
इसके बाद बिग बॉस लग्जरी बजट के लिए गौरव चोपड़ा और बानी जे को ऑडियंस से लाइव बातचीत के लिए कन्फेशन रूम में जाने के लिए कहते हैं।
#NitibhaKaul reads out Bigg Boss' message about their next luxury budget task - @Gauravchopraa & @bani_j Show! #BB10 pic.twitter.com/8sa4PJx0Ch
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 26, 2016
गौरव और बानी जे इस टास्क से थोड़े परेशान हो जाते हैं।
Looks like @gauravchopraa & @bani_j are not too happy with the task! #BB10 pic.twitter.com/oVrIbXpMgJ
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 26, 2016
जिसके बाद बिग बॉस घरवालों को उनसे सवाल करने को कहते हैं। घरवाले गौरव और बानी के जवाबों से संतुष्ट नहीं होते और उनसे खफा हो जाते हैं। गौरव चोपड़ा कहते हैं कि अगर वो अपनी जगह नितिभा कौल और मनु पंजाबी को घर से एलिमिनेट कराना चाहते हैं।
.@gauravchopraa shares that if not him he would want #NitibhaKaul & @theManupunjabi to get eliminated! #BB10 pic.twitter.com/wC8mQCMQHi
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 26, 2016
तो वहीं बानी कहती हैं कि वो मनु, मनवीर और मोनालीसा को नामिनेट करना चाहती हैं। वहीं इसके बाद घरवालों सवालों के जवाबों से संतुष्ट ना होने पर घरवाले लग्जरी टास्क हार जाते हैं।
इसके साथ ही अब घर का कैप्टन बनने की जंग भी घर में शुरू हो गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में