Bigg Boss 10, 22 December: जब घरवालों से मिलकर फूट पड़े कंटेस्टेंट्स

कैप्टन लोपामुद्रा से प्रियंका की बहस बढ़ती जाती है जिसके बाद उन्हें बिग बॉस उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने को कहने की हिदायत देते हैं।

कैप्टन लोपामुद्रा से प्रियंका की बहस बढ़ती जाती है जिसके बाद उन्हें बिग बॉस उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने को कहने की हिदायत देते हैं।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
Bigg Boss 10, 22 December: जब घरवालों से मिलकर फूट पड़े कंटेस्टेंट्स

@Biggboss

बिग बॉस के इस एपिसोड में घरवालों के दिन की शुरुआत 'पंजाबियां दी बैट्री' गाने से हुई। उठने के कुछ समय बाद ही लोपामुद्रा और प्रियंका जग्गा के बीच बिस्तर पर कपड़े रखने को लेकर अन बन हो जाती है। घरवालों की उनके परिवार वालों से मुलाकात होती है। कैप्टन लोपामुद्रा से प्रियंका की बहस बढ़ती जाती है जिसके बाद उन्हें बिग बॉस उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने को कहने की हिदायत देते हैं।

Advertisment

इसके बाद घरवालों को उनके लोपामुद्रा को उनके बच्चों से बात करने का मौका दिया जाता है। और वो फूट-फूट कर रोने लगती हैं। प्रियंका जग्गा अपनी बिग बॉस की दी हुई फैमली एप में दी गई बैट्री का इस्तेमाल कर अपने बच्चों से मिलती हैं। बच्चों के घर में आने से घर का माहौल पॉजिटिव हो जाता है।इसके बाद गौरव चोपड़ा अपनी बैट्री का इस्तेमाल कर अपने भाई से दो मिनट के लिए मिलते हैं।

बिग बॉस अब मोनालिसा को एक्टिविटी रूम में बुलाकर उन्हें उनके ब्वायफ्रेंड से मिलने का मौका देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि मोनालिसा मनु पंजाबी और ओम स्वामी को दोबारा बैट्री चार्ज करने को मनाए।

घर में मोनालिसा के ब्वायफ्रेंड विक्रांत की एंट्री होती है जिन्हें देखते ही मोनालिसा रोने लगती हैं। विक्रांत सभी कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं लेकिन वो मनु पंजाबी से खफा दिखते हैं।
विक्रांत कहते हैं कि मनु की मोनालिसा से दोस्ती ने उनके और मोनालिसा के रिश्ते को खराब किया है।

इसके बाद फैमली एप में बारी रोहन की आती है। रोहन अपने बड़े भाई सिद्धार्थ से मिलते हैं जो उन्हें कुछ टिप्स देते हैं।

वहीं अब अगले एपिसोड में मनवीर अपने पिता से करीब 10 हफ्तों बाद मिलेंगे।

Source : News Nation Bureau

bigg boss 10
      
Advertisment