Bigg Boss 10, 17 November: रोहन मेहरा बने घर के नए कप्तान

दूसरे टास्क में टक्कर रोहन और राहुल देव के बीच हुई।

दूसरे टास्क में टक्कर रोहन और राहुल देव के बीच हुई।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
Bigg Boss 10, 17 November: रोहन मेहरा बने घर के नए कप्तान

PhotoCredit- @Biggboss

बिग बॉस के घर का माहौल हमेशा बदलता रहता है। वीजे बानी की कप्तानी का समय खत्म होने वाला है। वानी के एटिट्यूड से घर के कुछ सदस्य काफी खफा थे। वहीं कुछ लोगों को लगा कि कप्तान बनने के बाद बानी का स्वभाव काफी बदल गया। यहां तक कि बानी को सेलफिश कैप्टन का खिताब भी दे दिया गया।

Advertisment

वहीं कप्तानी खत्म होने के बाद अब राहुल देव और रोहन मेहरा के बीच कप्तानी के लिए टक्कर शुरु हो गई। पिछले एपिसोड में लॉक डाउन टास्क को रोहन की टीम ने जीत लिया था। वहीं टीम ने डिसाइड कर लिया था कि कैप्टन बनने के लिए किनके किनके बीच टक्कर होगी। लोकेश और बानी को टीम ने चुन लिया था जो इसके लिए भाग नहीं लेंगे। इससे लोकेश को लगने लगा कि सेलिब्रिटीज उसके साथ ठीक बर्ताव नहीं कर रहे हैं।

नए कप्तान के लिए सदस्यों को दो टास्कों से गुजरना पड़ा। नितिभा को इन टास्क में जज बनाया गया।

पहले टास्क में लोपामुद्रा और रोहन को एक गमले के साथ एक लकड़ी के पटरे पर सी-सॉ करना था। टास्क ये था कि दोनों को लकड़ी के पटरे को सीधा रखना था।
इस बीच बानी ने लोपा का ध्यान भटकाने की भी कोशिश की। लेकिन लोपा की जगह रोहन का बैंलेंस बिगड़ गया। आखिर में लोपा इस टास्क में जीत गयीं।

इसके बाद दूसरे टास्क में टक्कर रोहन और राहुल देव के बीच हुई। टास्क के पहले दोनों को एक सपोर्टर चुनने को कहा गया। रोहन ने गौरव को चुना तो वहीं राहुल ने लोपा को अपना सपोर्टर बनाया।

सपोर्टर्स को अपने साथी को सर से पैर तक टेप से बांधना था। और इसके बाद इन दोनों को कूद कर या रेंग कर एक रेस पूरी करनी थी। रोहन ने पहले फिनिश लाइन क्रॉस कर ली और वो जीत गए।

वहीं बिग बॉस ने घर वालों के लिए एक और ट्विस्ट रखा था। उन्होंने घर वालों से कहा कि वो किसी एक विजेता को चुनकर घर का कैप्टन चुनें। और आखिर में रोहन को घर वालों ने अपना कप्तान चुन लिया।

Source : News Nation Bureau

bigg-boss
      
Advertisment