/newsnation/media/post_attachments/images/2018/10/15/bhojpuri-58.jpg)
फोटो: यूट्यूब स्क्रीनशॉट
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस मूवी के ट्रेलर को अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में दिनेश लाल यादव ने भी देसी स्टाइल में डांस करके सभी फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी गांव से मुंबई शहर गए एक लड़के की जिंदगी पर आधारित है, जिसे शहरी लड़की से प्यार हो जाता है।
ये भी पढ़ें: 'बधाई हो' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों पर देगी दस्तक
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं, जबकि निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। भोजपुरी सिनेमा में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी फिल्म का तीसरा भाग रुपहले पर्दे पर आने वाला है।
ये भी पढ़ें: कोमोलिका बनी हिना खान का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल, आपने देखा?
'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष सेन्द्रे, श्वेता वर्मा भी लीड रोल में हैं।
Source : News Nation Bureau