भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, मिल चुके हैं इतने व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का 'लूलिया का मांगेले' गाना धूम मचा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का 'लूलिया का मांगेले' गाना धूम मचा रहा है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, मिल चुके हैं इतने व्यूज

'लूलिया का मांगेले' वीडियो ग्रैब

भोजपुरी गानों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इन गानों को मिलने वाले रिस्पॉन्स बॉलीवुड की चमक को भी फीका कर देते है। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का 'लूलिया का मांगेले' गाना धूम मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ निधि झा है। निधि झा `लूलिया गर्ल` के नाम से मशहूर है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की प्रिया प्रकाश भी कहा जाता है। 

Advertisment

इस गाने को गाया पवन सिंह और हनी बी ने है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। मार्च 2017 में वेव म्यूजिक चैनल पर अपलोड हुए इस गाने को अभी तक 56,299,606 व्यूज मिल चुके है।

इसे भी पढ़ें: 'अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना'

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज कलाकार माने जाते है और अब तक वो कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में यशी बैनर तले आई उनकी फिल्म  'मां तुझे सलाम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म में पवन सिंह के एक्शन और एक्टिंग को भी हर तरफ वाहवाही मिल रही है। फिल्म में पवन सिंह के साथ  मधु शर्मा और अक्षरा सिंह भी है। 

Source : News Nation Bureau

pawan singh पवन सिंह Bhojpuri bhojpuri news Luliya Ka Mangele song pawan singh viral video
      
Advertisment