Manoj Tiwari: दो बेटियों के बाद क्या मनोज तिवारी को इस बार है बेटा होने की उम्मीद?

भोजपुरी अभीनेता रहकर नेता बनने वाले मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में अब पिता बनने जा रहे हैं.

author-image
Divya Juyal
New Update
947377 manojtiwari daughters

दो बेटियों के बाद क्या मनोज तिवारी को इस बार है बेटा होने की उम्मीद?( Photo Credit : Social Media)

भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में अब पिता बनने जा रहे हैं. इस खुशखबरी को भोजपुरी एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. बता दें कि मनोज अपने जीवन में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर को दो बेटियों के बाद बेटा हो सकता है. हाल ही में, मनोज ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई की मेजबानी की और गोद भराई समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिनको लगातार एक्टर के फैंस से प्यार मिल रहा है.

Advertisment

दरअसल, मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनेंगे, उनकी पहले से दो बेटीयां हैं. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखा जै सकता है कि वो कितने खुश हैं. पोस्ट की हुई एक क्लिप में उन्हें अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ पल भर में मस्ती करते देखा जा सकता है. एक्टर के लुक के बारे में बात करें तो, मनोज को बेज कुर्ता सेट में देखा गया था, साथ ही उनकी पत्नी सुरभि लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, "आप कुछ खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते, आप इसे केवल महसूस कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें - Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी बेटी का फेस रिवील! 

इससे पहले भी हो चुकी है शादी 

आपको बता दें कि, मनोज तिवारी और सुरभि ने 2020 में अपनी बेटी का इस दुनिया में वेलकम किया था. जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं. उनकी पहली बीवी का नाम रानी तिवारी है, दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी. साथ ही दोनों की एक बेटी भी है, जिसका मान रीति है. 2012 में 11 साल तक साथ निभाने के बाद मनोज और रानी नें अपने रास्ते अलग कर लिए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

Source : News Nation Bureau

manoj tiwari manoj tiwari kids Manoj Tiwari news Entertainment News manoj tiwari daughters rani tiwari manoj tiwari wife bhojpuri news manoj tiwari son manoj tiwari bhojpuri news
      
Advertisment