/newsnation/media/media_files/2026/01/27/arijit-singh-2026-01-27-21-50-05.jpg)
Arijit Singh
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने साल के पहले महीने में ही अपने समर्थकों को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वे अब आगे कभी भी प्लेबैक सिंगर के रूप में नया असाइनमेंट नहीं लेंगे.
अरिजीत सिंह ने किया पोस्ट
अरिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने सन्यास का ऐलान किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- नमस्ते आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. वर्षों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं इसे अब यहीं खत्म कर रहा हूं. ये बहुत खूबसूरत सफर रहा है.
अरिजीत सिंह का सफर संघर्ष भरा रहा
अरिजीत सिंह का सफर आसान नहीं रहा है. उन्होंने रियालिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी. खास बात है कि इस कार्यक्रम को वे जीत नहीं पाए थे. इसके बाद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें लंबे वक्त तक संघर्ष करना पड़ा. अरिजीत ने लेकिन हार नहीं मानी और आज ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है कि हर दूसरी फिल्म में उनके गाने होते ही हैं. अरिजीत आज करोड़ों दिलों के धड़कन हैं. उनकी आवाज के सभी दीवाने हैं.
छोटे आर्टिस्ट के रूप में सीखते रहेंगे अरिजीत
अरिजीत सिंह ने साफ किया है कि वे म्यूजिक बंद नहीं करेंगे. छोटे आर्टिस्ट के रूप में सीखते रहेंगे. कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स को वे पूरा करेंगे. 2026 में भी उनके कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं. उनका कहना है कि वे अच्छे म्यूजिक के फैन हैं और अपना काम जारी रखेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us