अक्षरा सिंह ने खोली खेलारी लाल यादव की पोलपट्टी, तो काजल राघवानी को किया सपोर्ट

Akshara Singh Lashes Out at Khesari Lal Yadav: अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यदाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.

Akshara Singh Lashes Out at Khesari Lal Yadav: अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यदाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.

author-image
Uma Sharma
New Update
Akshara Singh Khesari Lal Yadav

Akshara Singh Lashes Out at Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहलाने वाली अक्षरा सिंह किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं. जी हां, निजी जिंदगी हो या इंडस्ट्री से जुड़ा कोई विवाद अक्षरा सिंह हर विषय पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. इसी बीच हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच हुए विवाद पर भी खुलकर बात की.

Advertisment

'उनमें काफी घमंड आ गया है'

काजल और खेसारी की कंट्रोवर्सी पर बोलते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि खेसारी का समर्थन करने वाले कुछ लोगों ने काजल को काफी हैरेस किया था. उन्होंने बताया कि उस दौरान काजल ने उन्हें फोन कर मदद मांगी थी. अक्षरा ने यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के साथ उनके संबंध भी अब पहले जैसे नहीं रहे. उनके मुताबिक, एक समय ऐसा था जब खेसारी उनसे सीखते थे, लेकिन अब उनमें काफी घमंड आ गया है.

'उनके ऊपर अभद्र गाने बनाए जा रहे थे'

काजल राघवानी के बारे में बात करते हुए अक्षरा ने कहा, “हां, उनका फोन मेरे पास आया था. उनके ऊपर अभद्र गाने बनाए जा रहे थे. एक स्टेज शो के दौरान उनके साथ बदसलूकी भी हुई थी. उन्होंने अपनी बात मुझसे साझा की. मैंने उनकी बात सुनी और शायद उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की. मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं खुलकर उनके समर्थन में खड़ी हो गई थी, लेकिन मैंने जो सही लगा, वह कहा. उस दौर में वह बहुत परेशान थीं. उनके साथ जो हो रहा था, वह किसी भी लड़की के साथ होता तो वह टूट जाती.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी लड़की के खिलाफ गंदे गाने बनवाए जाएं, स्टेज शो में उसके साथ बदतमीजी हो और लोग उस पर मजा लें, तो यह बेहद गलत है. कई सिंगर्स को मैंने फोन कर डांटा भी. जब मेरे साथ ऐसी चीजें हुई थीं, तब मुझे बचाने वाला कोई नहीं था. लोगों को सोचना चाहिए कि उनके घर में भी मां-बहन हैं. सिर्फ किसी को इम्प्रेस करने के लिए इस तरह के गंदे गाने गाना और माहौल बनाना गलत है. क्या साउथ या बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा होता है? हम भोजपुरी इंडस्ट्री को किस दिशा में ले जा रहे हैं? जिनका मामला है, उन्हें आपस में सुलझाने दीजिए. बाकी लोगों को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है.”

ये भी पढ़ें: आप भी नहीं जानते होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का असली नाम, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Kajal Raghavani Khesari lal yadav Akshara Singh
Advertisment