/newsnation/media/media_files/2026/03/05/aishwarya-abhishek-2026-03-05-13-15-06.jpg)
Aishwarya-Abhishek Photograph: (Viral Bhayani)
Aishwarya-Abhishek Arjun Tendulkar Marriage: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं. हालांकि इस कपल ने एक साथ आकर सभी अफवाहों को बंद करा दिया है. अब एक बार फिर से ये कपल एक साथ नजर आया है. ऐश्वर्या सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में अभिषेक संग पहुंची. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अपने सास-ससुर से अलग नजर आईं.
पति संग शादी में पहुंची ऐश्वर्या राय
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) 5 मार्च को सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. मुंबई में हुई इस शादी में कई बड़ी हस्तियां नजर आईं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक एक वीडियो ऐश्वर्या राय का है, जिसमें वो पति अभिषेक संग शादी में एंट्री करती दिखीं. इस दौरान दोनों ने पैप्स को पोज भी दिए.
शादी में सास-ससुर से अलग दिखें ऐश्वर्या
ऐश्वर्या और अभिषेक के लुक की बात करें तो जहां एक्ट्रेस ब्लू कलर के अनारकली सूट में खूबसूरती लगी. तो वहीं, अभिषेक ने ब्लैक कलर का अचकन और व्हाइट पजामा पहना था. दोनों को लुक फैंस को काफी पसंद आया. लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या एक बार फिर अपने सास और ससुर से अलग दिखीं. एक दूसरे वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी शादी में पहुंचे.
शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में बच्चन परिवार के अलावा कई सेलेब्स नजर आए. जिसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, आरती सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स भी नजर आए. जिनमें राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, यूसुफ पठान, इरफान पठान का नाम शामिल है. इन सबके बीच अर्जुन के शादी के खई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें कपल एक दूसरे को वरमाला पहनाते दिखें
ये भी पढ़ें- Toxic: 'धुरंधर 2' से क्लैश होने से बची 'टॉक्सिक', तो अब इन दो फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us