धर्म सिंह सैनी ने लगातार चार बार जीत का स्वाद चखा, क्या पांचवीं बार बनेंगे विधायक?

धरम सिंह सैनी 14वीं, 15वीं और 16वीं विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2007-2012 के बीच वो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं.

धरम सिंह सैनी 14वीं, 15वीं और 16वीं विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2007-2012 के बीच वो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Dharam Singh Saini

Dharam Singh Saini ( Photo Credit : ani)

उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं धरम सिंह सैनी. इससे पहले वो लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं. इस प्रकार धरम सिंह सैनी 14वीं, 15वीं और 16वीं विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2007-2012 के बीच वो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं. धरम सिंह सैनी का जन्म सहारनपुर के सोना नामक गांव में 4 अप्रैल 1961 में हुआ था. प्राथमिक शिक्षा गांव पर पूरी करने के बाद धरम सिंह ने सहारनपुर से बीए.एम.एस की डिग्री हासिल करने के बाद आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया. धरम सिंह सैनी ने यूपी विधानसभा चुनाव, 2017 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को 4,057 मतों से हरा दिया. 

Advertisment

उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह चार बार विधायक रह  चुके हैं.अब उनकी नजरें पांचवीं बार विधायक बनने पर टिकी हुई है.

यहां से धर्म सिंह सैनी चार बार बने विधायक

2002- बसपा- सरसावा सीट

2007- बसपा- सरसावा सीट

2012- बसपा- नकुड़ सीट

2017- बीजेपी- नकुड़ सीट

2022- सपा से चुनावी मैदान में

चार हजार वोटों से इमरान मसूद को हराया था 

पिछले चुनाव यानी 2017 में धर्म सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को  करीब चार हजार वोटों से पराजित किया था. इस बार इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं, लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया. हालांकि इमरान मसूद ने धर्म सिंह सैनी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है.

Source : News Nation Bureau

up-election up-assembly-election Dharam Singh Saini political career Dharam Singh Saini profile Victory For Fifth Time
      
Advertisment