Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: जानिए UP में चुनाव के कितने चरण और आपके शहर में मतदान कब ?
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: जानिए UP में चुनाव के कितने चरण और आपके शहर में मतदान कब ?
New Delhi:
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो गया है. भारतीय चुनाव आयोग ने आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही 80 लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी कार्यक्रम के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराएं जाएंगे. पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी. पर्चों की जांच 30 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी. उम्मीदवार 30 मार्च तक ही नाम वाबस ले सकते हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान कराया जाएगा.
यह खबर भी पढ़ें- देश में 1.82 करोड़ वोटर पहली बार करेंगे वोट, जानें लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर जानकारी
देश में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को होगी मतगणना
- 19 अप्रैल को पहले दौर का चुनाव
- 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव
- 07 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा
- 13 मई को चौथा चरण का चुनाव
- 20 मई को पांचवा चरण का चुनाव
- 25 मई को छठा चरण का चुनाव
- 01 जून को सातवां चरण का चुनाव
यह खबर भी पढ़ें- Uttarakhand Lok Sabha Election Schedule 2024: जानिए उत्तराखंड में चुनाव के कितने चरण और आपके शहर में मतदान कब ?
ऐसा माना जाता है कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है. सियासी लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है. यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का भी पूरा फोकस उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव पर है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवार हैं. इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ सीट से टिकट दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी सूची में 195 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे.
पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे
- सहारनपुर
- कैराना
- मुजफ्फरनगर
- बिजनौर
- नगीना
- मुरादाबाद
- रामपुर
- पीलीभीत
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे
- अमरोहा
- मेरठ
- बागपत
- गाजियाबाद
- गौतमबुध नगर
- बुलंदशहर
- अलीगढ़
- मथुरा
तीसरे चरण में 7 में को वोट डाले जाएंगे
- संभल
- हाथरस
- आगरा
- फतेहपुर सीकरी
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- एटा
- बदायूं
- आंवला
- बरेली
चौथे चरण में 13 में को वोट डाले जाएंगे
- शाहजहांपुर
- खीरी
- धोरहरा
- सीतापुर
- हरदोई
- मिश्रिख
- उन्नाव
- फर्रुखाबाद
- इटावा
- कन्नौज
- कानपुर
पांच में चरण के वोट 20 मई को डाले जाएंगे
- मोहनलालगंज
- लखनऊ
- रायबरेली
- अमेठी
- जालौन
- झांसी
- हमीरपुर
- बांदा
- फतेहपुर
- कौशांबी
- बाराबंकी
- फैजाबाद
- केसरगंज
- गोंडा
छठे चरण में 25 में को वोट डाले जाएंगे
- सुल्तानपुर
- प्रतापगढ़
- फूलपुर
- इलाहाबाद
- अंबेडकर नगर
- श्रावस्ती
- डुमरियागंज
- बस्ती
- संतकबीर नगर
- लालगंज
- आजमगढ़
- जौनपुर
- मछली शहर
- भदोही
सातवें चरण के वोट 1 जून को डाले जाएंगे
- महाराजगंज
- गोरखपुर
- कुशीनगर
- देवरिया
- बांसगांव
- घोसी
- सलेमपुर
- बलिया
- गाजीपुर
- चंदौली
- वाराणसी
- मिर्जापुर
- रॉबर्ट्सगंज
देश में 1.82 करोड़ वोटर पहली बार करेंगे वोट, जानें लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर जानकारी
- इस बार करीब 97 करोड़ वोटर
- 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन
- 1.5 करोड़ पोलिंग स्टेशन तैयार
- 55 लाख ईवीएम तैयार
- 1.82 करोड़ वोटर पहली बार वोट करेंगे
- 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मी
- 18 से 29 साल की आयु के 21.5 करोड़ वोटर
- पुरुष वोटर 49.73 करोड़
- महिला वोटर 47.1 करोड़
- 6 जून को खत्म हो रहा लोकसभा कार्यकाल
- 18 से 19 साल की महिला वोटरों की संख्या 25 लाख
- 82 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की संख्या 85 लाख
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी