Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी आज अमेठी के दौरे पर

गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी.

author-image
Sunil Mishra
एडिट
New Update
Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी आज अमेठी के दौरे पर

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं. वह आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू करेंगी. प्रियंका बुधवार को लखनऊ होते हुए अमेठी जाएंगी. वे इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी.

Advertisment

प्रियंका बुधवार सुबह 10.20 बजे लखनऊ हवाईअड्डा पहुंचेंगी. यहां 10 मिनट रुककर अमेठी के लिए रवाना हो जाएगीं. वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित ए.एच. इंटर कॉलेज पहुंचेंगी जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. रात्रि विश्राम के लिए रात आठ बजे वे वहां से रायबरेली स्थित भूयेमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी. गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगी.

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा. प्रियंका शाम सात बजे फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी, जहां से रात 9.50 बजे दिल्ली चली जाएंगी.

गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को ट्रेन से अयोध्या आकर रोड शो करना था, लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है.

Source : IANS

rahul gandhi congress Uttar Pradesh Amethi priyanka-gandhi raibareli Sonia Gandhi
      
Advertisment