प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर, राहुल-प्रियंका भी भरेंगे हुंकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को हरियाणा का दौरा करेंगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के अयोध्या में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को हरियाणा का दौरा करेंगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के अयोध्या में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी

author-image
Dhirendra Kumar
एडिट
New Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर, राहुल-प्रियंका भी भरेंगे हुंकार

फाइल फोटो

देश में राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है. ऐसे में सभी दल पहले चरण में बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी रैलियों में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। मोदी आज भी ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी का प्रचार करने जाएंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rudrapur में PM Narendra Modi : जब तक कांग्रेस किसी भी कोने में रहेगी गरीबी रहेगी - रुद्रपुर में बोले नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में है। गुरुवार को मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर में रैली संबोधित किया था। रुद्रपुर, मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पहले चरण यानि 11 अप्रैल को चुनाव है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को हरियाणा का दौरा करेंगे. राहुल गांधी करनाल में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. साथ ही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में भी चुनावी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. गौरतलब है कि प्रियंका तीन दिन के अवध क्षेत्र के दौरे पर हैं। प्रियंका अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा के बाद जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 29 मार्च को कुमारगंज से अयोध्या जिले में प्रवेश करेंगी। तीन बजे दोपहर में उनका काफिला शहर में दाखिल होगा. फैजाबाद और अयोध्या में शाम सात बजे तक उनका रोड शो भी है. इसके साथ ही कुमारगंज में एक जनसभा और चार जगहों पर नुक्कड़ सभाएं भी हैं.

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi Andhra Pradesh rahul gandhi PM odisha loksabha priyanka-gandhi वर्ल्ड कप 2019
Advertisment