Maharashtra : मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बोले मिलिंद देवड़ा, सभी को साथ लेकर चलूंगा

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले कांग्रेस ने मुंबई में बड़ा परिवर्तन किया है.

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले कांग्रेस ने मुंबई में बड़ा परिवर्तन किया है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Maharashtra : मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बोले मिलिंद देवड़ा, सभी को साथ लेकर चलूंगा

मिलिंद देवड़ा (ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले कांग्रेस ने मुंबई में बड़ा दांव खेला है. उन्होंने मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बदल दिया है. पार्टी ने संजय निरुपम की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है. सोमवार को पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की तरफ से मिलिंद देवड़ा की नियुक्ती को लेकर घोषणा की गई.

Advertisment

बता दें कि मुंबई कांग्रेस में चली आ रही लंबी खींचतान के बाद नेतृत्व में बदलाव किया गया है. संजय निरुपम को हटाकर मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. मुंबई कांग्रेस में संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा के बीच लंबे समय से गुटबाजी चली आ रही थी. ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व को निरुपम को हटाने का फैसला लेना पड़ा.

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष बनाने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा, मैं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इतने महत्वपूर्ण समय में मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है. मुंबई विविधता का शहर है. हम सभी को एक साथ लेकर मुंबई करों के लिए एक सकारात्मक एजेंडा पेश करेंगे.

इस मामले पर संजय निरुपम का बयान सामने आया है. कांग्रेस की मुंबई इकाई की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को सौंपे जाने पर संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं.

उन्होंने कहा, 'वह (मिलिंद) मेरा दोस्त है और छोटे भाई की तरह है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे. हम उनका समर्थन करेंगे.' 

कभी शिवसेना के तेजतर्रार नेताओं में शुमार रहे निरूपम कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई बार अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में भी रहे हैं. वह मुंबई उत्तर से 2009 में लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए थे, हालांकि पिछले चुनाव में वह बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार गए थे. शिवसेना में रहते हुए वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं.

congress maharashtra mumbai lok sabha election 2019 Sanjay Nirupam milind deora General Election 2019 Milind Deora President of Mumbai
      
Advertisment