/newsnation/media/post_attachments/images/general-elections-2019dhonivote-41.jpg)
महेंद्र सिंह धौनी यानी माही ने सोमवार को रांची में अपना वोट डाला.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने भी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहूति डाली. महेंद्र सिंह धौनी यानी माही ने सोमवार को रांची में अपना वोट डाला. पांचवें चरण में रांची में भी आज वोटिंग थी. धौनी जवाहर विद्यामंदिर पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. धौनी की वोट डालते हुए तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो उनके फैंस के कमेंट भी आने लगे. हालांकि सभी ने धौनी की तारीफ की लेकिन कई फैंस के कमेंट इतने मजेदार हैं कि आप भी मुस्कराये बिना नहीं रह सकते.
ट्वीटर पर एक यूजर धौनी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं कि मतदान अधिकारी को धोनी को बोलना चाहिए था "आपका वोट तो ,सुशांत सिंह राजपूत डाल गया "
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 100% श्योर, मोदी को ही दिया होगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिख कि Dhoni training little JIVA lessons of Democracy.तो एक और ने लिखा कि चारो तरफ देख लिया क्या धोनी ने कुछ extraordinary किया है?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ रांची के जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं. माही जिस स्कूल के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे, उन्होंने वहां से अपनी स्कूलिंग की है. बता दें रांची लोकसभा सीट पर 6 मई को पांचवें चरण में वोट डाले गए. रांची लोकसभा सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. रांची लोकसभा सीट पर 63.38 फीसदी लोगों ने मतदान किया.
HIGHLIGHTS
- धौनी जवाहर विद्यामंदिर पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
- महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं
- रांची लोकसभा सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं
Source : DRIGRAJ MADHESHIA