Madhya Pradesh Election Result 2019: बीजेपी को 28 सीटों पर निर्णायक बढ़त, सुबह तक आएंगे नतीजे
मध्य प्रदेश के 29 ससंदीय क्षेत्रों में से 28 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. कांग्रेस एक सीट पर आगे है, वहीं विधानसभा के एक उप-चुनाव में भी कांग्रेस आगे बनी हुई है.
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के 29 ससंदीय क्षेत्रों में से 28 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. कांग्रेस एक सीट पर आगे है, वहीं विधानसभा के एक उप-चुनाव में भी कांग्रेस आगे बनी हुई है.
राज्य में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई. शुरुआत से ही 28 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे. कांग्रेस के दिग्गजों में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया हार की दहलीज पर पहुंचे. वहीं भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक लगभग चुनाव जीत गए हैं. अभी निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है.
इसे भी पढ़ें:जीत के बाद बोले नीतीश कुमार, जनता ने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यो पर मुहर लगाई
देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक भोपाल में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी, इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी ने कांग्रेस के पंकज संघवी, उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबू लाल मालवीय, रतलाम में भाजपा के जी. एस. डामोर ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया, खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस के अरुण यादव, मंदसौर में भाजपा के सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन पर निर्णायक बढ़त बनाई.
इसी तरह धार में भाजपा के छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस के दिनेश गिरवाल, खरगोन में भाजपा के गजेंद्र पटेल ने कांग्रेस के डॉ. गोविद मुजाल्दा, होशंगाबाद में भाजपा के उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान, विदिशा में भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल, बैतूल में भाजपा के दुर्गादास ने कांग्रेस के रामू टेकाम, जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा, मंडला में भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के कमल मरावी, बालाघाट में भाजपा के ढाल सिंह बिसेन ने कांग्रेस के मधु भगत, सतना में भाजपा के गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी पर बढ़त बनाई.
इसके अलावा रीवा में भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस के सिद्घार्थ तिवारी, सीधी में भाजपा की रीति पाठक ने कांग्रेस के अजय सिंह, शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह, खजुराहो में भाजपा के वीडी. शर्मा, टीकमगढ़ में वीरेंद्र खटीक ने कांग्रेस की किरण अहिरवार, दमोह में प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के जवाहर पटेल, सागर में भाजपा के राजबहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर पर निर्णायक बढ़त बनाई है.
राज्य के ग्वालियर चंबल अंचल में ग्वालियर से विवेक शेजवलकर ने कांग्रेस के अशोक सिंह पर, भिंड में भाजपा की संध्या राय ने कांग्रेस के देवशीष जरारिया, मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के राम निवास रावत, गुना में भाजपा के डॉ. केपी यादव ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बढ़त बनाए रखी.
वहीं कांग्रेस के लिए सिर्फ छिंदवाड़ा से अच्छी खबर आई, जहां से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ ने बढ़त बनाई. इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में बढ़त बनाए रखी.
और पढ़ें: Lok sabha Election Results 2019: कौन-कहां से दर्ज की जीत, देखें अबतक की लिस्ट
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में मतगणना का दौर रात तक जारी है। परिणाम देर रात आने शुरू होंगे और नतीजे आने का क्रम सुबह तक बना रहेगा.
राज्य में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज आठ बजते ही मतगणना शुरू हुई. जहां 15 हजार कर्मचारी मतगणना के काम में लगे रहे। राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों के 51 जिला मुख्यालयों पर मतगणना हुई. कुल 311 मतगणना कक्ष बनाए गए। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई. वहीं, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना साढ़े आठ बजे शुरू हुई.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ईवीएम मतों की गणना के लिए प्रदेश में कुल 292 कक्ष बनाए गए थे. इनमें से 124 कक्षों में सात टेबल, 164 कक्ष में 14 टेबल एवं चार कक्ष में 21 टेबल (कटनी जिले में) लगाई गई. डाक मतपत्रों की गणना के लिए बनाए 19 मतगणना कक्षों सहित कुल 311 कक्षों में 3,409 टेबल लगाई गई.
बताया गया है कि सभी ईवीएम की मतगणना पूर्ण होने के उपरान्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच वीवीपैट की गणना की जा रही है. इन पांच वीवीपैट की पíचयों की गणना क्रमबद्ध तरीके से (एक के बाद एक) की जा रही है. मतगणना स्थल पर त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा के लिए समस्त मतगणना स्थल पर कुल 9,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए. साथ ही मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम के लाने-ले जाने वाले मार्ग एवं मतगणना कक्ष में कुल 1,800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. वहीं, मतगणना स्थल पर वाई-फाई का इस्तेमाल नहीं किया गया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी