New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/05/23/baghpat-loksabha-51.jpg)
बागपत लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. बागपत लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद रह चुके राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक अजीत सिंह जाटों के बड़े नेता हैं. 1999 लोकसभा चुनाव से लगातार तीन बार बागपत के सांसद रहे अजीत सिंह की कुर्सी 2014 के लोकसभा चुनाव में छिन गई. 2014 लोकसभा चुनाव के मोदी लहर में बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने अजीत सिंह समेत समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद को बुरी तरह से हरा दिया था. लोकसभा चुनाव 2019 में जहां बीजेपी ने एक बार फिर से सत्यपाल सिंह को ही मैदान में उतारा है तो वहीं दूसरी और महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल ने इस बार सत्यपाल सिंह के सामने अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी हैं.
Source : Sunil Chaurasia
live election results uttar pradesh
uttar pradesh general election results
uttar pradesh vote
uttar pradesh assembly election results 2019
Election Commission Live Result
uttar pradesh lok sabha chunav results 2019
uttar pradesh election result live