मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं : भाजपा नेत्री फातिमा

राजधानी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा की मुस्लिम महिला नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए प्रचार करने से इनकार कर दिया और नारा दिया, 'मोदी तुझसे बैर नही, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं.'

राजधानी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा की मुस्लिम महिला नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए प्रचार करने से इनकार कर दिया और नारा दिया, 'मोदी तुझसे बैर नही, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं.'

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं : भाजपा नेत्री फातिमा

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों से पार्टी के नेताओं में भी नाराजगी है. राजधानी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा की मुस्लिम महिला नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए प्रचार करने से इनकार कर दिया और नारा दिया, 'मोदी तुझसे बैर नही, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं.'

Advertisment

यह भी पढ़ें- PM Modi Road Show: PM का मेगा रोड शो हुआ खत्म कहा, बीते पांच वर्ष पुरुषार्थ के थे, आने वाले पांच वर्ष परिणाम के

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा पिछले दिनों विवादित ढाचा ढहाए जाने और महाराष्ट्र के आतंकियों की गोली से शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी से भाजपा की नेत्री फातिमा सिद्दीकी नाराज हैं. फातिमा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए. इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

फातिमा ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई, लेकिन नारा दिया-- 'मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं.'

फातिमा से पहले सागर जिले के सुरखी से भाजपा विधानसभा पारुल साहू ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों पर नाराजगी जताई थी.

Source : IANS

BJP Bharatiya Janata Party madhya-pradesh Lok Sabha Elections 2019 Sadhvi Pragya Thakur
      
Advertisment