रोचक तथ्य : सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले टॉप टेन नेताओं की लिस्ट में इस स्थान पर हैं PM मोदी
67 साल के लोकसभा चुनावों के इतिहास में आज बात करेंगे सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर सदन में पहुंचने वाले नेताओं के बारे में .
नई दिल्ली:
लोकसभा के लिए अब तक 16 चुनाव हो चुके हैं. 67 साल के लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2019) के इतिहास में आज बात करेंगे सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर सदन में पहुंचने वाले नेताओं के बारे में . आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि 1952 से लेकर 2014 तक के 16 चुनावों में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले नेता पिछले चुनाव से निकले. पीएम नरेंद्र मोदी की सुनामी ऐसी चली कि सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले टॉप टेन नेताओं की लिस्ट में 6 नेता 2014 के चुनाव में मिले. इन नेताओं में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है, लेकिन वो शीर्ष पर नहीं हैं.
यह भी पढ़ेंः रोचक तथ्य : करीब 65 साल में आधी सीटों पर आज तक नहीं चुनी गई एक भी महिला सांसद
देश में पहली बार 1952 में लोकसभा का गठन हुआ. पहले आम चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) 364 सीटों के साथ पहले लोकसभा चुनावों (General Election) के बाद सत्ता में आई. इसके बाद पिछले 67 सालों में 16 चुनाव हुए.
यह भी पढ़ेंः राेचक तथ्यः पहली लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर पहुंचने वाला सांसद कांग्रेसी नहीं था
अधिकतर बार कांग्रेस की ही सरकार रही. केंद्र की सत्ता पर 1977, 1989, 1996, 1999,1998 और 2014 में गैर कांग्रेसी पार्टियों का कब्जा रहा. 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी पूर्ण बहुमत में आने के साथ कई रिकॉर्ड कायम किए. बीजेपी के अधकतर सांसद बहुत अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते. अबतक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा वोटों से बीजेपी के पूर्व सांसद गोपीनाथ मुंडे की बेटी ने करीब सात लाख वोटों से चुनाव जीतकर शीर्ष स्थान पर हैं.
सर्वाधिक वोटों के अंतर से जीतने वाले टॉप 10 सांसद
रैंक | वर्ष | सांसद का नाम | लोकसभा क्षेत्र | राज्य | पार्टी | वोटों का अंतर |
1 | 2014* | मुंडे प्रीतम | बीड | महाराष्ट्र | बीजेपी | 696321 |
2 | 2004 | अनिल बसु | आरामबाग | पश्चिम बंगाल | CPM | 592502 |
3 | 1991* | पीबीएन राव | नंदयाल | आंध्र प्रदेश | कांग्रेस | 580297 |
4 | 2014 | नरेंद्र मोदी | वरोड़दरा | गुजरात | बीजेपी | 570128 |
5 | 2014 | विजय कुमार सिंह | गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश | बीजेपी | 567260 |
6 | 2014 | सीआर पाटिल | नवसरी | गुजरात | बीजेपी | 558116 |
7 | 2011* | YSJM रेड्डी | कड़ापा | आंध्र प्रदेश | YSRCP | 545672 |
8 | 2014 | रामचरन बोहरा | जयपुर | राजस्थान | बीजेपी | 539345 |
9 | 2014 | दर्शना विक्रम | जसुरत | गुजरात | बीजेपी | 533190 |
10 | 1989 | रामिवलास पासवान | हाजीपर | बिहार | जदयू | 504448 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी