CM एकनाथ शिंदे की पार्टी ने साउथ मुंबई सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार, जानें इस सीट का गणित

शिंदे की शिवसेना ने इस सीट पर भायखला से विधायक यामिनी यशवंत जाधव को चुनावी मैदान में उतारा है. उद्धव ठाकरे गुट के अरविंद सावंत से यामिनी जाधव का सीधा मुकाबला होगा.

author-image
Prashant Jha
एडिट
New Update
shivsena

सीएम शिंदे के साथ विधायक यामिनी यशवंत( Photo Credit : सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. शिंदे की शिवसेना ने इस सीट पर भायखला से विधायक यामिनी यशवंत जाधव को चुनावी मैदान में उतारा है. उद्धव ठाकरे गुट के अरविंद सावंत से यामिनी जाधव का सीधा मुकाबला होगा. पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर 20 मई को वोटिंग होनी है. इसमें  साउथ मुंबई सीट भी शामिल है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है. वहीं उम्मीदवार 6 मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इससे पहले मंगलवार को शिंदे गुट की शिवसेना ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से रविंद्र वायकर की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई थी. इस सीट पर वायकर मुकाबला उद्धव ठाकरे की पार्टी के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर से होगा.

Advertisment

मुंबई की 6 लोकसभा सीटें पर ये हैं उम्मीदवार

मुंबई दक्षिण, MVA- अरविंद सावंत , शिवसेना (यूबीटी)
 महायुति - यामिनी जाधव, (शिवसेना शिंदे) 

मुंबई साउथ सेंट्रल
MVA- अनिल देसाई , शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - राहुल शेवाले , (शिवसेना शिंदे) 

मुंबई उत्तर मध्य
MVA- वर्षा गायकवाड़ , कांग्रेस
महायुति - उज्ज्वल निकम , बीजेपी

मुंबई नॉर्थ ईस्ट
MVA - संजय दीना पाटिल, शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - मिहिर कोटेचा, बीजेपी

मुंबई उत्तर पश्चिम
MVA - अमोल कीर्तिकर, शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - रवींद्र वायकर, शिवसेना शिंदे

मुंबई उत्तर
MVA - अभी घोषित नहीं- कांग्रेस
महायुति - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बीजेपी

Source : News Nation Bureau

Maharashtra CM Eknath Shinde CM Eknath Shinde news CM Eknath Shinde cm eknath Shinde on lok sabha election South Mumbai seat
      
Advertisment