logo-image

WWE के पहलवान द ग्रेट खली ने थामा भाजपा का दामन, इससे पहले इस पार्टी के नेता से भी की थी मुलाकात

देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियां अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में भी जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने डब्ल्यू-डब्ल्यू ई के पहलवान द ग्रेट खली को गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Updated on: 02 Apr 2022, 03:23 PM

Delhi :

नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियां अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में भी जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने डब्ल्यू-डब्ल्यू ई के पहलवान द ग्रेट खली को गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई। दरअसल, पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से हाशिए पहुंची भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए कोई भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसी कड़ी में डब्ल्यू-डब्ल्यू ई के पहलवान द ग्रेट खली को पार्टी में शामिल किया गया है। खली युवाओं में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनके भाजपा से जुड़ने से उनके फैंस का रुझान भी भाजपा की तरफ बढ़ सकता है, जिससे पंजाब के साथ ही देशभर में भाजपा को राजनीतिक रूप से मजबूती मिल सकती है।

 

सिरमौर के रहने वाले हैं खली
खली पंजाब के जिला सिरमौर के नैनी धार के निवासी हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लौटने के बाद से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। गौरतलब है कि पंजाब में खली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इससे पहले खली ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। तभी से उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने कहा था कि अभी कुछ ऐसा विचार नहीं है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन खली ने समर्थन किया था।


पूर्व आईपीएस असीम अरुण भी भाजपा में हो चुके हैं शामिल
इससे पहले पूर्व आईपीएस असीम अरुण भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्होंने  भाजपा का दामन थामा था।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अपनी नौकरी से वीआरएस ले लिया था। तभी से उनके भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी।

कांग्रेस व सपा के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दमन
उत्तर प्रदेश में जहां कई भाजपा नेता टिकट कटने से नाराज होकर सपा का दामन थाम लिया है। वहीं,  सपा और कांग्रेस नेताओं का भी भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।  इन नेताओं ने उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों से आये नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्य, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के झांसी व चित्रकूट मंडल के जोनल संयोजक ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान (आजमगढ़) और फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।