/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/19/14-EVm.jpg)
फाइल फोटो
यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत 12 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों में सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद शामिल हैं।
तीसरे चरण के चुनाव कई दिग्गज सांसदों और मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यादव परिवार की बहू अर्पणा यादव और बेटे अनुराग यादव लखनऊ की अलग अलग सीटों पर हैं। कांग्रेस से भाजपा में आईं रीता बहुगुणा जोशी हैं। कानपुर में अजय कपूर, स्नेहलता कटियार और इरफान सोलंकी जैसे बड़े नाम हैं।
आयोग ने तीसरे चरण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
चुनाव आयोग की तैयारियों पर एक नजर
- तीसरे चरण में 12 जिलो के 69 विधानसभा क्षेत्रो में कुल मतदाताओं कि संख्या 2,41,99,448 है।
- पुरुषों मतदाताओं की संख्या 1,31,61,155 है, जबकि महिला मतदाताओं कि संख्या 1,10,37,265 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,028 है।
- मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
- सबसे ज्यादा मतदाता 170 सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र में 4,98,573 हैं।
- सबसे कम मतदाता 213 सिसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 2,72,294 हैं।
- मतदान केन्द्रों कि संख्या 16,671 है।
- मतदान स्थलों कि संख्या 25,607 है।
- कुल प्रत्याशियों कि संख्या 826 है।
- महिला प्रत्याशियों कि संख्या 105 है।
- युवा मतदाताओं कि संख्या 4,10,117 (वर्ष 18-19) है।
- निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्रीय बलों 837 कंपनी तैनात की गई है।
HIGHLIGHTS
- यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल प्रत्याशियों कि संख्या 826 है
कुल प्रत्याशियों कि संख्या 826 हैं, जिसमें महिला प्रत्याशियों कि संख्या 105 है
- 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत 12 जिलों में मतदान हो रहा है
Source : News State Buraeu