अमित शाह ने कहा, राहुल और अखिलेश नहीं कर सकते यूपी का विकास, राज्य में कानून व्यवस्था खराब

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर नहीं बदल सकते।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर नहीं बदल सकते।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
अमित शाह ने कहा, राहुल और अखिलेश नहीं कर सकते यूपी का विकास, राज्य में कानून व्यवस्था खराब

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर नहीं बदल सकते। उन्होंने कहाकि दोनों शहजादे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकते हैं। दोनों जनता की आंखों में धूल झोंक कर सत्ता में आना चाहते हैं।

Advertisment

अमित शाह ने कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार परसवाल उठाए। इस मसले पर उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी से सीधा जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, "दोनों शहजादे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकते, एक नने देश को लूटा और दूसरे ने प्रदेश को। अब दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटना चाहते हैं।"

शाह ने कहा, कहा कि यूपी में हर दिन 13 मर्डर होते है। इनमें से 70 प्रतिशत घटनाएं समजवादी पार्टी के मंत्रियों के इलाके में होती है। उन्होंने कहा कि दो लाख 78 हजार आपराधिक घटनाएं यूपी में हुई।

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: मोदी सहित सात बड़े चेहरों के साथ बीजेपी जारी कर सकती है ये पोस्टर

उन्होंने कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में 500 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी कुछ बोलें।

गुरुवार को मेरठ में एक व्यापारी की हत्या हुई थी इसी वजह से शाह ने पदयात्रा को रद्द कर दिया। वहीं पदयात्रा स्थगित करने के बाद अमित शाह मृत व्यापारी के शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके घर गए। यूपी के हालात पर सवाल उठाते हुए शाह ने कहा, ‘राज्य में कानून- व्यवस्था का बुरा हाल है।'

ये भी पढ़ें: आरएलडी नेता जयंत चौधरी का दावा, गठबंधन के लिए रोए थे मुलायम सिंह

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से शुरू होने जा रही है। इसी से साफ है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश का अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसपी और बीएसपी की सरकारों की अनदेखी के कारण उत्तर प्रदेश विकास में काफी पिछड़ गया है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर चले।

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश का विकास करेगी। वह उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाना चाहते हैं। भाजपा की सरकार बनी तो 120 दिनों के अंदर गन्ना बकाया मिलेगा। सारे यांत्रिक कत्लखाने बन्द किए जाएंगे।

Source : News Nation Bureau

amit shah Akhilesh Yadav rahul gandhi
Advertisment