/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/22/42-ALLICEN.jpg)
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर चल रही बातों पर विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच गठबंधन पर बात बन गई है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ने को मान गई है जबकि पार्टी की मांग 120 सीटों पर चुनाव लड़ने की थी।
हालांकि, गठबंधन का आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के 191 कैंडिडेट्स की लिस्ट घोषित कर दी थी। इसके बाद से ही कांग्रेस के अंदरखाने से नाराजगी की बात सामने आ रही थी। दरअसल, सपा ने कई उन सीटों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी जहां से मौजूदा विधायक कांग्रेस के हैं।
साथ ही पेंच सीटों की संख्या को लेकर भी फंसा था। समाजवादी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों को कांग्रेस को देने के मूड में नहीं थी। जबकि कांग्रेस 115 से 120 सीटों की मांग कर रही थी।
Samajwadi party-Congress alliance sealed for the upcoming Uttar Pradesh Assembly polls
— ANI UP (@ANINewsUP) January 22, 2017
एसपी लीडर किरणमय नंद ने मीडिया में कहा था कि कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 80 सीटें दी जा सकती हैं। इस गठबंधन को लेकर शनिवार को कई बैठकों की बात सामने आई। प्रशांत किशोर दो बार अखिलेश यादव से मिले थे। वहीं, दिल्ली में प्रियंका गांधी ने भी रामगोपाल यादव से मुलाकात की थी।
इसके उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर गतिरोध को देखते हुए दोनो दलों के बीच अलायंस के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आगे आईं।
Source : News Nation Bureau