/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/06/87-37-65GayatriPrasadPrajapati5_5.jpg)
सपा मंत्री गायत्री प्रजापति पर बलात्कार के आरोप का मुद्दा भी खूब गूंज रहा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रजापति की उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। आपको बता दे कि गायत्री पर बलात्कार का आरोप है और पुलिस उनकी तालाश कर रही है।
#FLASH No relief for UP minister Gayatri Prajapati from Supreme Court, SC asks him to approach concerned court pic.twitter.com/XQqJzbh5vk
— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2017
गायत्री प्रजापति को लेकर सूबे की सियासत में तापमान बढ़ा हुआ है। मुक्यमंत्री अखिलेश पर भी उन्हें बचाने का आरोप है। राज्यपाल ने पूछा है भी है कि उन्हें मंत्रिमंडल से क्यों नहीं हटाया जा रहा है।
कौन हैं गायत्री प्रजापति?
गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था, लेकिन बाद में दोबारा शामिल कर लिया. इस वक्त वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी देखने को मिला जब कानपुर से अमेठी ले जाई जा रही 4000 साड़ियों की एक खेप को पुलिस ने पकड़ा. बिल पर भी गायत्री प्रजापति का नाम था। इस मामले में केस दर्ज हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
एक महिला का आरोप है कि वह प्रजापति से लगभग तीन साल पहले मिली थी। उस समय मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया और उसकी तस्वीरें भी ले ली। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया।