logo-image

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: रालोद ने जारी की 18 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची, EC को भेजी 22 स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने रविवार को अपने पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी।

Updated on: 23 Jan 2017, 09:36 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने रविवार को अपने पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की ओर से जारी तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम है। रविवार को जारी सूची में देवबंद विधानसभा सीट से भूपेश्वर त्यागी, बुढ़ाना से योगराज, मुरादाबाद ग्रामीण से कुमरानुल हक और कुंदरकी विधानसभा सीट से मो. नबी लंबरदार को रालोद ने उम्मीदवार बनाया है।

इसी प्रकार स्वार विधानसभा सीट से नवीन कुमार गुप्ता, विलासपुर से संपोष शर्मा, रामपुर से आसिम खां और धनौरा विधानसभा सीट से कपिल चंद्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा अमरोहा से समील खान, सरधना सीट से वकील चैधरी, मेरठ कैंट से संजीव धामा, मेरठ दक्षिण से पप्पू गुर्जर और साहिबाबाद विधानसभा सीट से शमशाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही डिबाई विस सीट से सत्यवीर यादव, खुर्जा से मनोज गौतम, मथुरा वृंदावन से अशोक अग्रवाल, एक्मादपुर से नरेंद्र बघेल और आगरा कैंट से स्वदेश कुमार सुमल (वीरू) को रालोद ने उम्मीदवार घोषित किया है।

साथ ही पार्टी के 22 स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है। रालोद की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी, महासचिव त्रिलोक त्यागी, ताराचंद शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद का नाम है।

इसके अलावा पूर्व सांसद व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, पूर्वी उप्र के अध्यक्ष सुधीर किसान समेत अन्य नेता भी शामिल है।

22 स्टार प्रचारकों की सूची में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, अध्यक्ष मध्य जोन के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, विधायक करतार सिंह भड़ाना, सुदेश शर्मा महासचिव एहतेशाम रहीम खान, विधान परिषद सदस्य मुश्ताक चौधरी, सचिव कारी मुश्तफा देहलवी, राममेहर सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री उप्र नारायन सिंह सुमन व वंशनारायन पटेल शामिल हैं।