Results 2023: खतरे में पड़ी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा, जानें हॉट सीटों का हाल

ASSEMBLY ELECTION 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और अपील तीन हिंदी भाषी राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा लगभग पक्की हो चुकी जीत का नेतृत्व कर रही है

author-image
Mohit Sharma
New Update
ASSEMBLY ELECTION 2023

ASSEMBLY ELECTION 2023( Photo Credit : News Nation)

ASSEMBLY ELECTION 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और अपील तीन हिंदी भाषी राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा लगभग पक्की हो चुकी जीत का नेतृत्व कर रही है. यह महत्वपूर्ण है कि भाजपा ने इन तीन राज्यों में संभावित मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं किया था, इसकी बजाय ब्रांड मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ा था. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के चुनावों का आम तौर पर क्षेत्रीय नेताओं द्वारा नेतृत्व किया जाता है और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़े जाते हैं. प्रधानमंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक रहे हैं, जो बैक-टू-बैक रैलियों के व्यस्त कार्यक्रम को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर पर देश भर में घूम रहे हैं.

Advertisment

मध्य प्रदेश की हॉट सीटों का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवार  पार्टी विधानसभा  रुझान
1 जीतू पटवारी कांग्रेस राऊ पीछे
2 जयवर्धन सिंह कांग्रेस राघोगढ़  आगे
3 प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा नरसिंहपुर  आगे
4 कैलाश विजयवर्गीय भाजपा इंदौर-1 आगे
5 नरोत्तम मिश्रा भाजपा दतिया पीछे
6 नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा दिमनी  आगे
7 कमलनाथ कांग्रेस छिंदवाड़ा  आगे
8 शिवराज सिंह चौहान भाजपा बुधनी आगे

मतगणना के पहले तीन राउंड में भारी बढ़त से मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए बड़ी खुशी का मौका दिया है। यहां भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया, जबकि कई दौर की गिनती अभी बाकी है. राज्य इकाई प्रमुख वी.डी. शर्मा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जो एमपी के सह-प्रभारी थे, सहित वरिष्ठ भाजपा नेता यहां भाजपा मुख्यालय पहुंचे. निवर्तमान मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी। प्रेस से बात करते हुए सीएम चौहान ने कहा, एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी की बात सच साबित हुई. विशेष रूप से, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस नारे के साथ लड़ा था - एमपी के मन में मोदी-मोदी के मन में एमपी.

राजस्थान की हॉट सीटों का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवार पार्टी विधानसभा रुढान
1 गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस लक्ष्मणगढ़ आगे
2 बाबा बालकनाथ भाजपा तिजारा आगे
3 राजेंद्र राठौड़ भाजपा तारानगर पीछे
4 सी पी जोशी कांग्रेस नाथद्वारा हारे
5 दीया कुमारी भाजपा विद्याधर नगर जीतीं
6 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा झोटवाड़ा आगे
7 सचिन पायलट कांग्रेस टोंक आगे
8 वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा झालरापाटन जीतीं
9 अशोक गहलोत कांग्रेस सरदारपुरा आगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली. वो अब सीएम पद से इस्तीफा देंगे और इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। गहलोत ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने 114 सीटें जीत लीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आईं.

छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवार पार्टी विधानसभा रुझान
1 भूपेश बघेल पाटन कांग्रेस  आगे
2 रमन सिंह राजनांदगांव भाजपा  आगे
3 टीएस सिंहदेव अंबिकापुर कांग्रेस पीछे
4 बृजमोहन अग्रवाल रायपुर नगर दक्षिण भाजपा आगे
5 ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस पीछे
6 चरण दास महंत सक्ती कांग्रेस आगे

तेलंगाना की हॉट सीटों का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवार पार्टी विधानसभा रुझान
1 टी. राजा सिंह भाजपा गोशामहल आगे
2 बंडी संजय कुमार भाजपा करीमनगर  पीछे
3 अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम चन्द्रयानगुट्टा  आगे
4 मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस जुबली हिल्स  पीछे
5 ए. रेवंत रेड्डी कांग्रेस कामारेड्डी आगे
6 के चंद्रशेखर राव बीआरएस गजवेल  आगे

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से एक पर पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके चार मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं. केसीआर कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं, जहां तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं. पांचवें राउंड के अंत में रेवंत रेड्डी ने 2,133 वोटों की बढ़त ले ली है. केसीआर गजवेल में भाजपा के पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर से 5,777 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीआरएस प्रमुख 2014 और 2018 में गजवेल से चुने गए थे.

Source : News Nation Bureau

chhattisgarh assembly election 2023 assembly chhattisgarh assembly election 2023 rajasthan-assembly-election-2023 Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Telangana Assembly Election 2023 Assembly Election 2023 Assembly Elections News assembly-election-2023
      
Advertisment