दूसरी बार भी मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी ये तो 10 मार्च को ही पचा चल पाएगा. लेकिन एग्जिट पोल में जिस तरह कांग्रेस और भाजपा में टक्कर देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर भाजपा एक दो सीट कम भी पाती है तो उसे सरकार बनाने से रोक पाना संभव नहीं होगा.

author-image
Iftekhar Ahmed
एडिट
New Update
Pushkar Singh dhami

दूसरी बार भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं सबसे आगे हैं पुषिकर सिंह धामी( Photo Credit : File Photo)

उत्तराखंड में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी ये तो 10 मार्च को ही पता चल पाएगा. लेकिन एग्जिट पोल में जिस तरह कांग्रेस और भाजपा में टक्कर देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर भाजपा एक दो सीट कम भी पाती है तो उसे सरकार बनाने से रोक पाना संभव नहीं होगा. अगर भाजपा की सरकार राज्य में दोबारा बनती है तो पुष्कर सिंह धामी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. तो आइए जानते हैं कि कौन है पुष्कर सिंह धामी और वह कैसे मुख्यमंत्री की गद्दी तक पहुंच गए. 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं. वे नए नवेले राज्य उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं. एक बार फिर मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं. 

Advertisment

जन्म और कर्म स्थल
जन्म तिथि: 16 सितंबर 1965
जन्म स्थान: कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखंड
कर्म स्थान: खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

परिवारिक जानकारी
पिता: शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)
माता: श्रीमती बिशना देवी
पत्नी: श्रीमती गीता धामी
पुत्र : दिवाकर सिंह धामी और  प्रभाकर सिंह धामी

शैक्षणिक जीवन
लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, 
मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) 
डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
वकालत (LLB) 
स्नातक (BA)

सामाजिक जीवन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक, 
संघ की सेवा में बिताए दिनः 32 वर्ष 
विश्वविद्यालय स्तर (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश

राजनीतिक जीवन
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड (2001-2002 )
राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड (2016 से अब तक) वर्तमान मैं 11वे मुख्यमंत्री के पद पर हैं आसीन. 
विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2012-2017 )
विधायक खटीमा, उत्तराखंड (2017-2022 )

Source : News Nation Bureau

Uttarakhand new CM Pushkar Sin pushkar singh dhami pushkar singh dhami speech pushkar singh dhami news pushkar singh dhami cm uttarakhand pushkar singh dhami mla pushkar singh dhami uttarakhand pushkar singh dhami cm pushkar singh dhami new cm uttarakhand
      
Advertisment