पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: पीएम मोदी ने कहा, राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब के युवाओं को किया जा रहा है बदनाम
पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है और पंजाब के लोगों को तय करना है कि उन्हें उस नाव पर सवार होना है या नहीं।
नई दिल्ली:
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है।
पीएम ने कहा कि पंजाब की आन बान शान भारत का माथा ऊंचा करती है। हिन्दुस्तान का कोई बच्चा या नागरिक ऐसा नहीं होगा, जिसने पंजाब की धरती से निकले गेहूं से अपना पेट न भरा हो। ये पंजाब की धरती देने वालों की धरती है।
रैली के दौरान पीएम ने विपक्षियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अपने नीजि स्वार्थ के लिए बदनाम कर रहे हैं। पंजाब के नौजवानों को दुनिया में बदनाम करने का काम किया जा रहा है।
रैली के दौरान कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और पार्टी को डूबती नैया करार दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है और पंजाब के लोगों को तय करना है कि उन्हें उस नाव पर सवार होना है या नहीं। साथ ही कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए विरोधियों से हाथ मिला रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पता ही नहीं चल रहा है कि इसका रंग रूप और राह क्या है। वे सत्ता के बिना ऐसे छटपटा रहे हैं, जैसे पानी के बिना मछली छटपटा रही हो।
पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन को चुनने के लिए पीएम ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 5 साल पहले कांग्रेस सत्ता का सपना देख रही थी लेकिन जनता ने समझदारी भरा निर्णय दिया था। एक बार फिर पंजाब प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है।
बादल की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि हिन्दू-सिख एकता के लिए बादल ने काम किया है। पंजाब आगे बढ़ रहा है तो प्रकाश सिंह बादल की वजह से। बादल जब भी मुझसे मिले उन्होंने सिर्फ किसानों की चर्चा की। उनके दिल दिमाग में किसान ही है।
पीएम ने कहा कि पंजाब शूरवीरों की धरती है और पंजाब के हर गांव में पंजाब के हर गांव में सेवानिवृत्त फौजी रहता है। जब-जब देश को जरूरत पड़ी तो पंजाब सीना तानकर खड़ा रहा। पीएम ने कहा कोई नागरिक ऐसा नहीं होगा जिसने पंजाब के गेहूं से पेट न भरा हो।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी