नवजोत सिंह सिद्धू ने नामांकन पत्र में किया खुलासा 52 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

सिद्धू के पास 52.55 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जिसमें से 42.12 करोड़ रुपए की संपत्ति सिद्धू के नाम है।

सिद्धू के पास 52.55 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जिसमें से 42.12 करोड़ रुपए की संपत्ति सिद्धू के नाम है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
नवजोत सिंह सिद्धू ने नामांकन पत्र में किया खुलासा 52 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

नामांकन पत्र दाखिल करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वह अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के वक्त सिद्धू ने अपने पास मौजूद चल-अचल संपत्ति के बारे में लिखित रूप में बताया।

Advertisment

सिद्धू के पास 52.55 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जिसमें से 42.12 करोड़ रुपए की संपत्ति (चल-अचल) सिद्धू के नाम है और 10.43 करोड़ रुपए की उनकी पत्नी के नाम पर है।

सिद्धू के पास मौजूद संपत्ति में 44 लाख की घड़ियां शामिल हैं। जिनका उन्होंने 2009 में जिक्र नहीं किया था। इसके अलावा उनकी पत्नी के 36 लाख रुपए के हीरों का भी जिक्र इस बार है जिनको पहले कभी नहीं बताया गया। उनकी संपत्ति 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले 3.6 गुना बढ़ी है।

गाड़ियों की बात करें तो 2009 में उनके पास लैंड क्रूजर, कौरोला, एंबेसडर, इंडेवर और स्कोडा थी। 2014 में सिद्धू पर दो लैंक क्रूजर, मिनि कूपर और फॉर्चूनर गाड़ियां थी। 2017 के आंकड़े फिलहाल नहीं मिल पाए।

इसे भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव में जांच के दौरान 695 नामांकन रद्द, 3 केस पेंडिंग

2011 में उन्होंने 31.05 करोड़ का प्लॉट खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे प्लॉट के लिए 88 लाख रुपए एडवांस भी दिए हुए हैं।

Source : News Nation Bureau

navjot-singh-sidhu punjab election
      
Advertisment