पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया, राहुल, मनमोहन होंगे मुख्य प्रचारक

4 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है

4 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया, राहुल, मनमोहन होंगे मुख्य प्रचारक

फाइल फोटो

4 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन और फिल्म अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक होंगे।

Advertisment

वहीं पंजाब के स्थानीय नेता और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पूरे पंजाब में प्रचार करेंगे। हाल ही में बीजेपी छोड़कर कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लांबी से चुनाव लड़ रहे पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में आए सिद्धू बीजेपी पर हमलावर, बोले- 'वह अकाली बचायें, मैं पंजाब' पढ़िए, सिद्धू के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और केंद्र में पूर्व मंत्री रहे वरिष्ठ नेता भी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। अंबिका सोनी, पूर्व गृह मंत्री सुशील सिंदे और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल भी पार्टी के लिए राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी पहले से ही राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं। पंजाब में राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट और अभिनेता और यूपी कांग्रेस के प्रभारी राज बब्बर भी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Source : News Nation Bureau

punjab-assembly-election Punjab Congress Congress list of 40 star campaigners
      
Advertisment