/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/24/74-Priyanka-Gandhi-Siasat.jpg)
“राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पूनिया ने कहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी प्रचार के लिए प्रियंका गांधी ने सहमती दे दी है। उन्होंने कहा है जैसे ही चुनाव के तारीख की घोषणा होगी प्रियंका अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगी।
उन्होंने कहा प्रियंका इस बात का फैसला लेंगी कि कब से प्रचार शुरू करना है और पार्टी के सभी मेंबर उनका समर्थन करेंगे।
Priyanka ji ne chunav prachar ke liye sehmati de di hai, chunav ki tarikho ke elaan ke bad Priyanka apna campaign shuru karengi: PL Punia pic.twitter.com/DLgvzPxWU1
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016
इससे पहले उत्तर प्रदेश में शीला दीक्षित ने भी कहा था कि प्रदेश में राहुल गांधी के ‘शक्तिशाली’ अभियान में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की ताकत ‘कई गुना’ बढ़ जाएगी और और सर्जिकल स्ट्राइक का लाभ जो बीजेपी लेना चाहती है वो उनको नहीं मिलेगा।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us