विधानसभा चुनाव 2017: पीएम मोदी गोवा में तो राहुल-केजरीवाल पंजाब में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस, बीजेपी, आप और अन्य दलों के स्टार प्रचारक शनिवार को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गोवा में तो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पंजाब में जनसभा करेंगे।

कांग्रेस, बीजेपी, आप और अन्य दलों के स्टार प्रचारक शनिवार को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गोवा में तो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पंजाब में जनसभा करेंगे।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
विधानसभा चुनाव 2017: पीएम मोदी गोवा में तो राहुल-केजरीवाल पंजाब में जनसभा को करेंगे संबोधित

अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी और राहुल गांधी

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस, बीजेपी, आप और अन्य दलों के स्टार प्रचारक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा के पणजी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Advertisment

गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों पर 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। गोवा में बीजेपी 10 सालों से सत्ता में है। वहीं कांग्रेस फिर से वापसी करना चाहती है। जबकि आम आदमी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। मैनिफेस्टो में बीजेपी लोकलुभावना वायदे कर सकती है। यूपी में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे।

राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल पहली रैली पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के चुनावी क्षेत्र जलालाबाद में करेंगे। यहां पर कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस की टिकट पर सुखबीर बादल को टक्कर दे रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार चेहरे संगरूर से सांसद भगवंत मान को सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

और पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब के युवाओं को किया जा रहा है बदनाम

कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में प्रचार करेंगे और सुखबीर बादल को उनके गृह क्षेत्र में ही चुनौती देंगे। राहुल गांधी की रैली के बाद सुखबीर बादल भी जलालाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल जलालाबाद के बाद पंजाब के धूरी और फिल्लौर में चुनावी सभा करेंगे।

राहुल ने शुक्रवार को भी पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित किया था। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन सरकार रही थी।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया था।

पंजाब में 4 फरवरी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है जबकि चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के बठिंडा में चुनावी रैली करेंगे। 'आप' पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है।

और पढ़ें: केजरीवाल ने पीएम मोदी के लिए भारत रत्न की मांग की, जानें क्यों

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के पणजी में करेंगे चुनावी सभा
  • राहुल गांधी पंजाब में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
  • बीजेपी उत्तर प्रदेश के लिए जारी करेगी मैनिफेस्टो

Source : News Nation Bureau

PM modi rahul gandhi amit shah arvind kejriwal assembly elections 2017
Advertisment