logo-image

Bihar Assembly Elections 2020:मखदुमपुर क्षेत्र रहा है सबसे वीआईपी सीट, जानें इस क्षेत्र के बारे में सबकुछ

बिहार विधानसभा सीट में एक नाम मखदुमपुर का भी है. मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे वीआईपी सीट है. इस विधानसभा क्षेत्र से कई मंत्री चुनाव जीते.

Updated on: 06 Nov 2020, 05:13 PM

नई दिल्ली :

बिहार विधानसभा सीट में एक नाम मखदुमपुर का भी है. मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे वीआईपी सीट है. इस विधानसभा क्षेत्र से कई मंत्री चुनाव जीते. जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के अलावा पूर्व सीएम जीतनराम मांझी शामिल हैं.

परिसीमन के बाद मखदुमपुर में हुए बदलाव

इस विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था. वर्ष 2009 के परिसीमन के बाद मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र (Makhdumpur assembly constituency) में भौगोलिक एवं सामाजिक बदलाव हुए हैं. पहले विधानसभा क्षेत्र में मखदुमपुर प्रखंड के अलावा रतनी प्रखंड की नौ पंचायतें थीं. परिसीमन के बाद रतनी की नौ पंचायतें जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में आ गईं. इसके बदले काको की आठ पंचायतों को मखदुमपुर विधानसभा से जोड़ा गया.

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है

वर्तमान समय में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में मखदुमपुर प्रखंड की 22, मखदुमपुर नगर पंचायत की 22 के अलावा काको प्रखंड के दक्षिणी भाग की आठ पंचायत शामिल हैं. वर्तमान समय में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

मखदुमपुर में इतनी है जनसंख्या 

मखदुमपुर क्षेत्र में 02 लाख 39 हजार 457 कुल मतदाता हैं. 01 लाख 25 हजार 457 पुरुष मतदाता हैं. 01 लाख 14 हजार 27 महिला मतदाता है. मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 पंचायत हैं . मखदुमपुर के नगर पंचायत में 22 वार्ड है. 360 मतदान केन्द्र है.


इन लोगों ने किया प्रतिनिधित्व
1952 रामेश्वर यादव (सोशलिस्ट पार्टी)
1957 मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
1962 सुखदेव प्रसाद वर्मा (कांग्रेस)
1967 लोहाड़ी राम (एसएसपी)
1969 महावीर चौधरी (कांग्रेस)
1972 रामस्वरूप राम (कांग्रेस)
1977 प्रो. रामजतन सिन्हा (जनता पार्टी)
1980-2005 रामाश्रय प्रसाद सिंह (कांग्रेस/लोजपा)
1985-1990 प्रो. रामजतन सिन्हा (कांग्रेस)
1995-2000 बागी कुमार वर्मा (जनता दल/राजद)
2005 कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (राजद-मध्यावधि चुनाव)
2010 जीतन राम मांझी (जदयू)
2015 सुबेदार दास (राजद)

मखदुमपुर का गठन 

1952 में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ था.
1957 से 1995 तक कांग्रेस का रहा दबदबा.
1967 से 1972 तक आरक्षित सीट
2010 से पुन: मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र आरक्षित.