जन आशीर्वाद यात्रा : साधना चौहान 'पति सेवा' के अलावा राजनीतिक रूप से भी सक्रिय, सीएम ने ऐसे की तारीफ

मुख्यमंत्री के साथ पूरी यात्रा में एक विशेष किरदार निभा रही उनकी पत्नी वैसे तो शिवराज का विशेष ध्यान रख रही हैं लेकिन राजनीतिक रूप से भी वे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं।

मुख्यमंत्री के साथ पूरी यात्रा में एक विशेष किरदार निभा रही उनकी पत्नी वैसे तो शिवराज का विशेष ध्यान रख रही हैं लेकिन राजनीतिक रूप से भी वे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
जन आशीर्वाद यात्रा : साधना चौहान 'पति सेवा' के अलावा राजनीतिक रूप से भी सक्रिय, सीएम ने ऐसे की तारीफ

साधना सिंह चौहान और शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साथी की भूमिका निभा रही उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी लोगों के बीच जाकर उनसे समस्याओं के बारे में पूछ रही हैं। यात्रा के दौरान लोगों के बीच में साधना चौहान का भी अहम जुड़ाव नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के साथ पूरी यात्रा में एक विशेष किरदार निभा रही उनकी पत्नी वैसे तो शिवराज का विशेष ध्यान रख रही हैं लेकिन राजनीतिक रूप से भी वे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं।

Advertisment

पत्नी के लोगों के बीच जाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'वे यात्रा में सहयात्री की भूमिका निभा रही है और हर समय मेरे साथ रहती हैं। अभी चार महीने व्रत है उनका, दिन भर सबको खिलाती हैं रात को खुद सिर्फ फलाहार करती हैं। ये भारतीय नारी हैं।'

शिवराज ने कहा, 'ये भारतीय नारी हैं जो अपने पति के लिए भी तपस्या करती है। वो भारतीय नारी का प्रतिरूप है। और अपनी ड्यूटी पूरी करती है। हम यात्रा में साथ ही रहते हैं। पत्नी की तपस्या पति को सफल बनाती है।'

इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही इस पूरी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह चौहान उनका पूरा साथ दे रही हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान साधना सिंह चौहान अपने पति और मुख्यमंत्री शिवराज के हरेक चीजों का ख्याल रख रही हैं।

साधना ने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यस्ततम कार्यक्रम को लेकर उनके लिए पूरा घर का खाना आता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं, पति हैं वे मेरे। पूरा खाना घर से आता है। हरी सब्जियां उनको पसंद है।

साधना ने कहा कि वे इस यात्रा के दौरान अपना खाना भी भूल जाते हैं तो उन्हें बुलाकर खिलाना पड़ता है। वे खाने का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, उनको खिलाना पड़ता है कि आओ अब खा लो, इससे थोड़ी एनर्जी मिलेगी। साधना ने हंसते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की पत्नी नहीं शिवराज की पत्नी हैं।

और पढ़ें : जन आशीर्वाद यात्रा : शिवराज को क्या कहकर बुलाती हैं उनकी पत्नी साधना चौहान, मुस्कुराकर दिया यह जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज की इस यात्रा में News Nation भी हिस्सा बना और हमारे सहयोगी ने जानकारी जुटाने की कोशिश की। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान उनका पूरा साथ दे रही है।

Source : News Nation Bureau

BJP madhya-pradesh shivraj-singh-chauhan मध्य प्रदेश madhya pradesh election mp election शिवराज सिंह चौहान साधना सिंह चौहान jan aashirwad yatra sadhna singh chauhan
      
Advertisment