अंदर से ऐसा दिखता है माधुरी दीक्षित का रॉयल हाउस, फेमस आर्टिस्ट की पेंटिंग्स से सजा है घर का कोना-कोना
'मजहब या मुल्क की दीवार में मत बांधो', अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी
बिहार में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, ‘तालाब मत्स्यिकी विशेष सहायता योजना’ बन रही मछुआरों के लिए वरदान
भूटिया के आरोप बेबुनियाद, एआईएफएफ की छवि खराब कर रहे : कल्याण चौबे
स्टेफनी टेलर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, हेक्टर वेस्टइंडीज टीम में शामिल
Bihar News: अब ड्राइविंग सीट पर महिलाएं: राज्य में तेजी से बढ़ रही भागीदारी
IND vs ENG: इंग्लैंड की सरजमीं पर बजा भारतीय बल्लेबाजों का डंका, पहले ही दिन बना दिए इतने सारे रन
छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने राज्य के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं
स्विस बैंक में भारतियों के जमा रकम तीन गुना बढ़ी, सालाना रिपोर्ट पर मचा बवाल

लालू, राबड़ी ने झारखंड की जीत का किया स्वागत, हेमंत सोरेन को दी बधाई

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, हेमंत, अनंत शुभकामनाएं, असीम आशीष. मनोकामना पूर्ण हुई.

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, हेमंत, अनंत शुभकामनाएं, असीम आशीष. मनोकामना पूर्ण हुई.

author-image
Ravindra Singh
New Update
लालू, राबड़ी ने झारखंड की जीत का किया स्वागत, हेमंत सोरेन को दी बधाई

लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी( Photo Credit : न्यूज स्टेट)

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन की संभावित जीत पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुशी जताते हुए हेमंत सोरेन को बधाई दी है. लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "हेमंत, अनंत शुभकामनाएं, असीम आशीष. मनोकामना पूर्ण हुई. झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है. लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद."

Advertisment

राबड़ी देवी ने इस शानदार जीत को धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, सदभाव की जीत बताया. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश के समस्त अवाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ये जीत धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और सद्भाव की जीत है. उन्होंने इस कामयाबी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद को बधाई दी और आशा जताई कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आम अवाम की आशाओं और विश्वास पर खरी उतरेगी और लोगों का दिल जीतेगी, बिना भेदभाव के सबको न्याय देगी.

यह भी पढ़ें-झारखंड विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने इस तरह से मोदी-शाह की जोड़ी को पीछे छोड़ा

उधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा झामुमो नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को बधाई दी है.

यह भी पढ़ें-Jhankhand Assembly Election Result : पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई

Source : News Nation Bureau

lalu prasad yadav RJD Supremo Lalu Prasad Yadav rabari devi Hemant Soren
      
Advertisment