UP Election : गौतम बुद्ध नगर की तीनों सीट पर मतदान, जानें सारा ब्योरा

गौतमबुद्ध नगर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें जेवर में नोएडा सीट पर 13 और दादरी सीट पर 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

author-image
Keshav Kumar
एडिट
New Update
प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर की तीन सीटों पर मतदान( Photo Credit : News Nation)

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है. कोरोना कारणों से इस बार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. पहले चरण में 2.27 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. इसमें बागपत, आगरा, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंशहर, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, मथुरा, मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले के मतदाता शामिल होंगे. इन 11 जिलों की 58 सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज योगी मंत्रिमंडल के नौ मंत्रियों के भी भाग्य का फैसला हो जाएगा. शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 800 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. आइए, राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े गौतमबुद्ध नगर का पूरा ब्योरा जानते हैं.

Advertisment

गौतमबुद्ध नगर की तीन सीटों को 8 सुपर ज़ोन, 26 जोन और 125 सेक्टरों में बांटा गया है. 54 कंपनियों को सुरक्षा में लगाया गया गया है. 8 हज़ार से ज़्यादा पुलिसकर्मी, 3 हज़ार से ज़्यादा होमगार्ड और 15 ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखी जायेगी.

तीनों विधानसभा में 566 मतदान केंद्र, 1840 बूथ पर मतदान है. इसके तहत नोएडा में 161 मतदान केंद्र पर 755 बूथ, दादरी में 203 मतदान केंद्र पर 665 बूथ और जेवर में 202 मतदान केंद्र पर 420 बूथ बनाए गए हैं. संवेदनशील बूथों में नोएडा के 57, दादरी के 22 और जेवर के 216 बूथों कों चिन्हित किया गया है.

गौतमबुद्ध नगर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें जेवर में नोएडा सीट पर 13 और दादरी सीट पर 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

विधानसभावार कुल महिला-पुरुष मतदाता

नोएडा :

7,13,696
महिलाएं: 3,09,530
पुरुष: 4,04,157

दादरी: 

महिलाएं: 2,72,763
पुरुष: 3,32,589
कुल: 6,05,431

जेवर:

महिलाएं: 1,59,828
पुरुष: 1,90,619
कुल: 3,50,465

ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : चुनावी मुद्दे, चेहरे, समीकरण- सब कुछ

जानें किस पार्टी से कहां कौन उम्मीदवार

नोएडा: 

पंकज सिंह: BJP
सुनील चौधरी: SP
कृपा राम शर्मा: BSP
पंखुड़ी पाठक : CONGRESS
 पंकज अवाना : AAP

दादरी: 

तेजपाल नागर: BJP
राजकुमार भाटी: SP
मनवीर भाटी: BSP
दीपक भाटी: CONGRESS
संजय चेची: AAP

जेवर:

धीरेंद्र सिंह: BJP
अवतार सिंह भड़ाना: RLD
नरेंद्र भाटी: BSP
मनोज चौधरी: CONGRESS
पूनम : AAP

HIGHLIGHTS

  • गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं
  • जिले की तीन सीटों को 8 सुपर ज़ोन, 26 जोन और 125 सेक्टरों में बांटा गया
  • जिले की तीनों विधानसभा में 566 मतदान केंद्रों के 1840 बूथ पर वोटिंग

 

BSP उप-चुनाव-2022 congress BJP उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव uttar-pradesh-assembly-election-2022 Samajwadi Party UP Election 2022 Dates assembly-elections-2022 up-assembly-election-2022
      
Advertisment