हर किसी को पता होने चाहिए शरीर के ये नंबर, वरना हो सकती है दिक्कत
Breaking News: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, चंबा में टूटा लोहे का पुल, सड़क टूटी, दोनों तरफ लगा लंबा जाम
आंतों के बैक्टीरिया के बारे में गहन विश्लेषण करेगी नई एआई तकनीक
'बिग बॉस' से ज्यादा स्मार्ट स्ट्रेटजी वाला शो है 'द ट्रेटर्स' : उर्फी जावेद
दिल्ली: 1400 नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को मिली स्थायी नौकरी, रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
ठाकरे बंधुओं की सभा में नहीं पहुंची कांग्रेस, भाजपा ने पूछा सवाल तो विजय वडेट्टीवार बोले- आप क्यों फिक्रमंद
भारत लोकतांत्रिक देशों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंचा, उदित राज को ऐतराज
शतक से महज 9 रन दूर थे डुप्लेसिस, फिर जो इस खिलाड़ी ने किया, जानकर सलाम करेंगे फैंस
इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चुकंदर, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

गोवा विधानसभा चुनाव 2017: जानिए, कौन हैं आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार एल्विस गोम्स

आप ने दावा किया है कि एल्विस गोम्स गोवा में मुख्यमंत्री पद के सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं।

आप ने दावा किया है कि एल्विस गोम्स गोवा में मुख्यमंत्री पद के सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
गोवा विधानसभा चुनाव 2017: जानिए, कौन हैं आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार एल्विस गोम्स

File photo- PTI

एल्विस गोम्स गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनावों में उसे राज्य की कुल 40 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें हासिल होंगी। पार्टी ने यह दावा भी किया कि राज्य में सत्ताधारी बीजेपी को महज आठ और मुख्य विपक्षी कांग्रेस को चार सीटें नसीब होंगी।

Advertisment

एक अंदरूनी सर्वेक्षण के आधार पर आप ने दावा किया है कि एल्विस गोम्स गोवा में मुख्यमंत्री पद के सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। गोम्स 19 साल तक गोवा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। गोम्स इससे पहले पणजी नगर निगम के आयुक्त और राज्य के बंदरगाहों के कप्तान के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वे गोवा फुटबाल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- गोवा: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दिया था पैसे लेने का बयान

कौन है एल्विस गोम्स ?

53 वर्षीय पार्टी संयोजक एल्विस गोम्स ने 2016 में नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखा था। उस समय गोम्स गोवा में महानिरीक्षक कारागार और शहरी विकास सचिव के पद पर तैनात थे। गोवा प्रशासनिक सेवा से त्याग पत्र देने तक लगातार राज्य सरकार से संघर्ष करते रहे।

गोम्स गोवा में एक जाने पहचाने अधिकारी हैं और गोवा प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। आईजी जेल के अतिरिक्त उनके पास शहरी विकास के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे नगर निगम प्रशासन के निदेशक भी रह चुके हैं। साथ ही पर्यटन विभाग के निदेशक और गोवा हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- गोवा विधानसभा चुनाव 2017: क्या होगा चुनावी मुद्दा, क्यों बदल रहा है समीकरण?

एल्विस गोम्स पर क्या है आरोप ?

पूर्व नौकरशाह गोम्स पर राज्य के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने गोवा हाउसिंग बोर्ड में अनियमितता करने का आरोप लगाया था। इस वजह से ही पिछले दो सालों से गोम्स का राज्य में भाजपा की सरकार के साथ टकराव चल रहा था। उनके पद से त्यागपत्र दिए जाने के आसपास गोवा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गोम्स के खिलाफ एक प्राथमिक दर्ज की।

गोवा हाउसिंग बोर्ड में उनके कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं के लिए इसमें उनको आरोपी बनाया गया है। इस पर बहुत से लोगों को अचरज हुआ क्योंकि यह मामला एक बहुत बड़े ‘भूमि घाटाले’ से संबंधित है और इसकी जांच भी चल रही थी। यह मामला जिस समय का है गोम्स विभाग में तैनात नहीं किए गए थे। यहाँ तक कि गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने भी इस विषय पर कहा कि गोम्स को राजनिति का शिकार बनाया गया है।

हालांकि गोम्स ने इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ख़ारिज़ कर दिया।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2017: EC सख्त, 3 और 4 फरवरी को पेपर में विज्ञापन नहीं दे सकते हैं राजनीतिक दल

इन मुद्दों पर गोम्स लड़ेंगे चुनाव

कहा जाता है कि गोम्स के साथ राज्य में बड़ी नाइंसाफ़ी हुई है। उन्हें कई बार भ्रष्टाचार के फर्ज़ी मामले में शिकार बना लिया गया था, इसलिये वो भ्रष्टाचार के मुद्दे को सबसे अधिक प्रमुखता देंगे।

गोम्स 19 साल से अधिक समय तक गोवा प्रशासन में रहे हैं और इस दौरान उनके अनुसार सरकारी पदों पर काम करने वालों पर बहुत अधिक अन्याय होते भी देखा है। ऐसे में कर्मचारियों के काम काज को सरल बनाना भी गोम्स की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये भी पढ़ें- गोवा विधानसभा चुनाव: 156 करोड़पति चुनावी दंगल में आजमा रहे हैं किस्मत

गोवा में जाति-धर्म की लड़ाई चुनावों को प्रभावित नहीं करती है। गोवा राज्य का विकास अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी, नशा बड़ी समस्या है और शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। इन मुद्दों को लेकर 'आप' यहां चुनाव में उतरी है। 'आप' का मानना है कि आम लोगों से जुड़े यह मुद्दे उसे चुनाव में फायदा पहुंचा सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • 53 वर्षीय पार्टी संयोजक एल्विस गोम्स ने 2016 में नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखा था।
  • गोम्स गोवा में एक जाने पहचाने अधिकारी हैं और गोवा प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

Source : Deepak Singh Svaroci

Elvis Gomes AAp CM candidate AAP CM candidate elvis gomes
      
Advertisment