विधानसभा चुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा फैसला

आज वो दिन है जिस दिन पर पूरे देश की नजर टिकी थी। यानी आज पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के परिणाम आएंगे।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
विधानसभा चुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा फैसला

फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)

आज वो दिन है जिस दिन पर पूरे देश की नजर टिकी थी। यानी आज पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के परिणाम आएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में बीजेपी मोदी लहर पर सवार दिख रही है। पंजाब को छोड़ चारों राज्यों में कमल खिलने के आसार हैं।

Advertisment

यह सर्वेक्षण कितने सही हैं, इसका उत्तर आज आने वाले चुनाव परिणाम दे देंगे। दोपहर 2 बजे तक किस पार्टी को हार मिली और किसे जीत यह तस्वीर साफ हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश (403 सीटें)

उत्तर प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों की मतगणना 11 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए 75 जिलों में 78 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए प्रदेश पुलिस के साथ ही 187 कंपनी अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मोदी लहर, बीजेपी को दो तिहाई बहुमत

एग्जिट पोल के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर हो सकती है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत की बदौलत बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभर सकती है लेकिन हो सकता है कि इसे बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रहना पड़े।

एग्जिट पोल के अनुसार सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे स्थान पर जबकि बीएसपी तीसरे स्थान पर रह सकती है। इस बीच अखिलेश यादव ने बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए बसपा से गठबंधन के संकेत दिये हैं।

इंडिया न्यूज-एमआरसी, इंडिया टीवी-सी वोटर ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया है जबकि टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दी है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया था और 80 में से 71 सीटों पर जीत हासिल की थी।

मौजूदा स्थिति
2012 के विधान सभा चुनाव में सपा को 224, बीएसपी को 80 और बीजेपी को 47 सीटों पर जीत मिली थी। सपा ने बहुजन समाज पार्टी की मायावती की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। बीजेपी करीब डेढ़ दशकों से राज्य की सत्ता से बाहर है।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड (70 सीटें)
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और देर शाम तक समाप्त हो जाएगी। 15 स्थानों पर वोटों की गिनती की जाएगा। जिसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की यहां से गद्दी छिन सकती है। न्यूज24-टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से दो सीटें जाती दिखाई गई हैं। उत्तराखंड में बीजेपी पांच साल से सत्ता से बाहर है।

और पढ़ें: उत्तराखंड में कौन हो सकते हैं बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार

पंजाब (117 सीटें)
117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन का बहुमत है और लगातार दस साल से सत्ता में है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री गठबंधन को सत्ता से बाहर कर सकती है। पंजाब में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।

और पढ़ें: 'उड़ता पंजाब' के सहारे बादल को ले उड़ी केजरीवाल की 'आप'!

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। सीएनएन न्यूज18-ग्रैमनर के अनुमान के मुताबिक, आप को 57, कांग्रेस को 53 और अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा(40 सीटें)
गोवा में बीजेपी की सीटें घट सकती हैं, लेकिन इसके दोबारा सत्ता में आने की संभावना जताई जा रही है। पहली बार चुनाव लड़ रही आप के भी राज्य में खाता खोलने की उम्मीद है। साल 2012 के गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 21 सीटें मिली थी।

इंडिया टीवी-सी. वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में बीजेपी को 15-21 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। आप के हिस्सा चार सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

मणिपुर (60 सीटें)
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीजेपी के पहली बार सरकार बनाने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। हालांकि कुछ सर्वे कांग्रेस के पक्ष में भी आए हैं। मणिपुर में पिछले 15 साल से कांग्रेस की सरकार है। बीजेपी को एंटी इंकंबेंसी का फायदा मिलने की उम्मीद है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थी।

और पढ़ें: बीजेपी का मिशन पूर्वोत्तर, असम के बाद अब मणिपुर में भी बन सकती है सरकार!

इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में बीजेपी को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। यानी कि इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में नौ से 15 सीटें जा सकती हैं।

16 सालों तक 'अफस्पा' के खिलाफ भूख हड़ताल कर चुकी इरोम शर्मिला पहली बार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही हैं और वह इबोबी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

और पढ़ें: शाहरुख खान ने कराई कंधे की सर्जरी, डॉक्टर ने दूसरे हाथ पर दे दिया एक अनोखा पैगाम

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आज होगी मतगणना
  • एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब छोड़ चारों राज्यों में बीजेपी को बहुमत
  • सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 12 बजे तक रुझान में साबित होगा किसे मिलेगी बहुमत

Source : News Nation Bureau

assembly-election-results UP Manipur Goa punjab Uttarakhand
      
Advertisment