कांग्रेस को बड़ा झटका, स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

author-image
Drigraj Madheshia
एडिट
New Update
कांग्रेस को बड़ा झटका, स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भाजपा में शामिल

कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में श

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं.बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की.भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं.उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की.

Advertisment

यह भी पढ़ें ः डॉ.रमन सिंह से 17 गुना अमीर हैं आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्र बाबू नायडू , जानिए सबसे गरीब CM कौन

साध्वी प्रियंका ने पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस में जाना भूल थी.भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित संगठन है.इसलिए बीजेपी में शामिल होकर गौरव का अनुभव हो रहा है."
'कांग्रेस हिंदुत्व प्रेमी नहीं'.बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रियंका भारती ने कहा है कि बीजेपी हिंदुत्व वाली पार्टी है. आखिरी सांस रहेगी तब तक वह भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगीं. साध्वी प्रियंका ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक बार राम मंदिर के समर्थन में बात रखी तो उन्हें चुप करा दिया गया.

कांग्रेस ने बताया चुनावी स्टंट

उधर कांग्रेस अपनी स्टार प्रचारक के बीजेपी में शामिल होने पर इसे चुनावी स्टंट बता बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि प्रियंका अपने ने निजी स्वार्थ के लिए बीजेपी का दामन थामा है.साध्वी का विदिशा और इसे आसपास के क्षेत्र में अच्‍छा-खासा प्रभाव माना जाता है और इनकी बड़ी संख्या में अनुयायी भी हैं. इस वजह से माना जा रहा है प्रियंका के पार्टी में आने से बीजेपी को बड़ी मजबूती मिलेगी.

Source : IANS

BJP congress Assembly Election madhya-pradesh Star Campaigner Sadhvi Priyanka
      
Advertisment