उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Advertisment

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बने गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

और पढ़ें: गठबंधन के ऐलान के बाद सपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस ने 41 जबकि सपा ने दिए 77 उम्मीदवारों को टिकट

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 11 फरवरी को चुनाव होंगे।

और पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में सपा 298 सीटों लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के खाते में आईं 105 सीटें

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है
  • कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया है

Source : News Nation Bureau

up congress candidate list Uttar Pradesh Alliance
Advertisment