झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

author-image
Ravindra Singh
एडिट
New Update
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस( Photo Credit : न्यूज स्टेट)

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव (Congress State President Rameshwar Uranv) लोहरदगा विधानसभा सीट (Lohardaga Assembly Seat) से चुनाव लड़ेंगे.भवनंथपुर (Bhwanthpur) से केपी यादव (KP Yadav) को कांग्रेस के उम्मीदवार (Congress Candidate) होंगे. आपको बता दें कि यह आरक्षित सीट है. 

Advertisment

वहीं रामचंद्र सिंह को मनिका विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. केएन त्रिपाठी को डॉल्टन गंज से कांग्रेस का टिकट मिला है तो वहीं बिश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे को टिकट दिया गया है.

Source : मोहित राज दुबे

Jharkhand Assembly Elections 2019 Congress Released first List Congress candidates
      
Advertisment